{"_id":"5e9d82898ebc3ed55e5ccc85","slug":"villagers-informed-police-corona-suspected85","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकली दूसरे राज्य की विवाहिता, ग्रामीणों ने दे दी पुलिस को सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकली दूसरे राज्य की विवाहिता, ग्रामीणों ने दे दी पुलिस को सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में दूसरे राज्य की एक विवाहिता को पति से झगड़कर घर से बाहर निकलना मंहगा पड़ गया। दूसरे गांव के लोगों ने भाषा पहचानकर उसे घेर लिया और उसे कोरोना संक्रमित बताते हुए पुलिस को सूचना दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला कुछ और निकला। उसके बाद पुलिस ही विवाहिता को उसके घर ले गई।
विज्ञापन
मूलरूप से कोलकाता निवासी एक महिला की बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बगरैन गांव में शादी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम महिला का अपने पति से विवाद हो गया। इस पर महिला पति को बगैर बताये घर से बाहर निकल गई और करखेड़ी गांव पहुंच गई। इस लॉकडाउन में अकेली महिला को देखकर ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। जब उससे पूछताछ शुरू की तो अधिकतर लोगों को उसकी भाषा समझ नहीं आई। इस पर लोगों ने उसे कोरोना संक्रमित मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जिससे हलका इंचार्ज हरवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे लोगों को दूर किया। तब तक महिला पुलिस से घबराकर पड़ोसी गांव अतरपुरा में घुस गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से महिला से पूछताछ की। तब उसने अपने बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस महिला के परिवार वालों औरर उसकी ननद को बुला लिया। तब कहीं पुलिस ने महिला को उनके साथ घर भेजा।
करखेडी़ के ग्रामीणों की सूचना झूठी निकली है। कोलकाता की महिला की शादी करीब एक साल बगरैन में हुई थी। वह पति से नाराज हो होकर अपनी ननद के यहां परसिया जा रही थी। लोग उसकी भाषा नहीं समझ पाए। इससे लोगों ने अफवाह फैला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
-हरवीर सिंह, हलका इंचार्ज बिसौली