फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers in Badaun put up posters of village Kaprol for sale in budaun

यूपी का यह गांव बिकाऊ है: इस जिले में ग्रामीणों ने लगाए पोस्टर, कहा- पलायन के अलावा कोई विकल्प ही नहीं

Sat, 06 Apr 2024 01:16 PM IST
मुकेश कुमार अनुभव शंखधार, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
अनुभव शंखधार, संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 01:16 PM IST
सार

बदायूं जिले के गांव कपरोल में ग्रामीणों ने गांव बिकाऊ है, के पोस्टर लगा दिए हैं। रास्ता बंद होने की वजह से ग्रामीणों ने यह कदम उठाया और पूरे गांव में इस तरह के पोस्टर लगा दिए हैं। 

विज्ञापन
Villagers in Badaun put up posters of village Kaprol for sale in budaun
ग्रामीणों ने पूरे गांव में लगाए इस तरह के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव कपरोल बिकाऊ है...। बदायूं जिले में रास्ता बंद होने पर गांव कपरोल के लोगों ने पूरे गांव में इस तरह के इश्तहार चस्पा कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब घर से बाहर आना-जाना ही मुश्किल है तो यहां से पलायन के अलावा और कोई विकल्प नहीं। कई बार अधिकारियों से मार्ग खुलवाने की मांग की, लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा रहे अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। शासन में भी शिकायत की, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।

विज्ञापन


कपरोल, ब्लॉक इस्लामनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदोई का मझरा है। ग्राम सचिवालय से लेकर अस्पताल आदि सभी संस्थाएं चंदोई में हैं। चंदौसी आदि स्थानों को जाने के लिए चंदोई से ही बस की सुविधा मिलती है। कपरोल से चंदोई की दूरी एक किलोमीटर है। दोनों गांव के बीच से गंगा एक्सप्रेस-वे निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन


अब छह किमी की दूरी तय करनी होती है 
इन दिनों एक्सप्रेस-वे का तेजी से निर्माण चल रहा है। ऐसे में दोनों गांवों के बीच का रास्ता बंद हो गया है। इसकी वजह से कपरोल के लोगों को चंदोई जाने के लिए अब पहले नगला वराहा जाना होता है। वहां से सिठौली होते हुए चंदोई जाते हैं। यानी उन्हें एक किलोमीटर की दूरी की जगह करीब छह किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। पांच किलोमीटर के इस अतिरिक्त फेर ने ग्रामीणों को मुसीबत में डाल रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार गंगा एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों से रास्ता दिलाने की मांग की, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान अनुपमा सिंह के माध्यम से शासन से पत्राचार किया, पर वहां से भी कोई जवाब नहीं आया। मजबूरी ने ग्रामीणों ने गांव बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर अपना विरोध जताया है। 

स्थानीय अफसरों ने नहीं की सुनवाई 
प्रधान अनुपमा सिंह ने बताया कि रास्ता खुलवाने को लेकर कई बार प्रयास किया गया। स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से बात की, राहत नहीं मिलने पर शासन स्तर पर पत्राचार किया, लेकिन आज तक कोई राहत नहीं मिल सकी। इसकी वजह से ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।        
 

एसडीएम बिसौली कल्पना जायसवाल ने कहा कि इश्तहार चस्पा होने की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो इसे दिखवाएंगे। आखिर ग्रामीणों को क्या दिक्कत आ रही है, इसे लेकर उनसे वार्ता की जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed