फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers furious over poor road construction, road jam

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण, सड़क की जाम

Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers furious over poor road construction, road jam
वजीरगंज-आंवला रोड पर जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
वजीरगंज (बदायूं)। वजीरगंज-आंवला रोड पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के विरोध में रविवार दोपहर दो गांव के लोगों ने जाम लगा दिया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सड़क का निर्माण रुकवा दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा। दूसरी पार्टियों के तमाम लोग पहुंच गए। उन्होंने सत्ता पक्ष के नेताओं और सरकार पर भी जमकर हमला बोला। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

वजीरगंज-उसैत रोड कई साल से टूटा पड़ा है। करीब 12 किलोमीटर का ये रोड इतनी खराब हालत में हैं कि हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। कई साल से सुरसेना गांव के लोग सड़क निर्माण कराने की गुहार लगा रहे थे लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। पिछले दिनों ग्रामीणों ने नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता और सांसद संघमित्रा मौर्य से शिकायत की थी। इस पर नगर विकास राज्यमंत्री और सांसद ने 25 अगस्त को करीब छह किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। तीन माह तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इसकी भी ग्रामीणों ने नगर विकास राज्यमंत्री से शिकायत की। तब 17 दिसंबर से सड़क का निर्माण शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ सड़क बन पाई। उसमें लगाई गई सामग्री की जानकारी पर रविवार दोपहर सुरसेना और सरौरिया गांव के तमाम लोग पहुंच गए। सुरसेना के प्रधान राहुल सिंह भी आ गए। उन्होंने सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया और प्रदर्शन करते हुए वजीरगंज-आंवला रोड पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिला पंचायत सदस्य जयपाल सिंह दिवाकर भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में केवल खानापूर्ति की जा रही है। ये एक सप्ताह भी नहीं चलेगी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। एसओ अवधेश सेंगर ने उन्हें समझाने की कोशिश की। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। तब कहीं पुलिस उन्हें समझाबुझाकर जाम खुलवाने में कामयाब हो सकी। जिला पंचायत सदस्य रजनी सिंह, विजेंद्र सिंह प्रजापति, रामपाल प्रजापति, सोनपाल, देवपाल मौर्य, सुरजीत सिंह, नरेश पाल शाक्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंवरगांव होकर निकाले गए वाहन
वजीरगंज-आंवला रोड पर जाम लगने के दौरान कई रोडवेज बसें और तमाम अन्य वाहन फंस गए। जाम करीब तीन घंटे तक लगा रहा। इससे लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। ये देखकर पुलिस ने कुंवरगांव होकर वाहनों को निकाला। जबकि जो वाहन जाम में फंसे थे, उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

आंवला वजीरगंज मार्ग पर कुछ लोगों ने सड़क के निर्माण को गलत बताते हुए विरोध जताया था, पुलिस ने उन्हें समझाकर हटा दिया था। जाम लगाने की सूचना नहीं है। फिर भी कार्रवाई की जरूरत पड़ी तो वीडियोग्राफी देखकर निर्णय लिया जाएगा। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed