फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   villager drowns in ganga

गंगा में डूबने से ग्रामीण की मौत, दूसरे दिन मिला शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
villager drowns in ganga
बदायूं। तैरकर गंगा पार करते समय ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन शव बरामद हो गया। एसओ इंद्रेश कुमार ने बताया कि डूबने वाला कादरचौक के गांव का रहने वाला है लेकिन घटना कासगंज थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
थाना कादरचौक के गांव कुढ़ा शाहपुर निवासी 52 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र उमैदी और गांव का ही चोब सिंह पुत्र चंद्रपाल गंगा पार कासगंज के गांव सिद्धपुर गए थे। दोनों ने तैर कर गंगा को पार किया था। बृहस्पतिवार शाम के समय दोनों लोग वहां से वापस लौट रहे थे। यह दोनों कासगंज की सीमा में टिकुरी नगला के पास तैर कर गंगा पार कर रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र गहराई में चला गया। चोब सिंह किसी तरह बाहर आया। गांव पहुंचने के बाद उसने सुरेंद्र के गंगा में डूबने की जानकारी दी। गांव के लोगों ने काफी तलाश किया। कासगंज और कादरचौक पुलिस भी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार दोपहर सुरेंद्र का शव गंगा से कासगंज की सीमा में बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed