फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villager beaten to death in Badaun

Budaun News: बीच-बचाव कर रहे ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या, शादी समारोह में आया था अपनी ससुराल

Sun, 23 Apr 2023 01:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Apr 2023 01:46 PM IST
सार

बरात वापस आने के बाद कुछ लोग शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। बीच बचाव करने आए व्यक्ति को उक्त लोगों ने पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Villager beaten to death in Badaun
घटनास्थल पर जुटे भीड़ और जानकारी करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आए एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर सीओ बिल्सी सुनील कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुरा निवासी 45 वर्षीय श्रीपाल बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव ढढ़ूमर स्थित अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शनिवार को उसकी ससुराल से बरात रामपुर जिले के थाना शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मधुकर ढकिया में गई थी। वहां दो पक्षों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


'मैंने हमसफर चुन लिया है': रोशनी ने धर्म परिवर्तन कर किया प्रेम विवाह, अब सता रहा खतरा; लगाई सुरक्षा की गुहार

बरात में शामिल लोगों ने विवाद शांत कर दिया। इसके बाद रविवार की सुबह बरात वापस गांव पहुंची तो उक्त लोग शराब के नशे में फिर से झगड़ा करने लगे। श्रीपाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो झगड़ा करने वाले उसे पीटने लगे। उसे इतना पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। 

श्रीपाल की हत्या के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ बिल्सी ने बताया कि मारपीट के दौरान श्रीपाल की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, अभी मृतक के परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed