फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Village administrator shot amidst dispute over sale deed; condition critical.

Budaun News: बैनामे के विवाद में ग्राम प्रशासक को मारी गोलियां, हालत गंभीर

Wed, 14 Oct 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Village administrator shot amidst dispute over sale deed; condition critical.
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद
बगरैन। वजीरगंज थाना क्षेत्र में बगरैन-सिसैया मार्ग पर मंगलवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने ग्राम उदयपुर के प्रशासक इस्लामुद्दीन (45) को ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। सिर और पेट में गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो दिन पहले जमीन के बैनामे को लेकर तहसील परिसर में हुई हाथापाई और मंगलवार को उसी जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद हुए हमले ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस इन घटनाओं के बीच संभावित संबंध समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव उदयपुर निवासी ग्राम प्रशासक इस्लामुद्दीन पुत्र समसुद्दीन का बगरैन में धर्मकांटा है। ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को उन्होंने बगरैन में 44.44 गज की दुकान का बैनामा कराया था। इसके बाद वह धर्मकांटे पर पहुंचे। शाम करीब चार बजे स्कूटी से गांव लौटते समय धर्मकांटे से लगभग 700 मीटर आगे भट्ठे के पास पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुए हमले में वह संभल नहीं सके और सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में परिजन और ग्रामीण भी घटनास्थल पर आ गए। घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। बताया गया कि अस्पताल ले जाते समय इस्लामुद्दीन ने अपने बेटे को फोन पर घटना की जानकारी दी। सिर और पेट में गोली लगने के कारण उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। हमलावरों की पहचान और वारदात की कड़ियां जोड़ने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
---
बैनामे को लेकर पहले भी हुआ था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, इस्लामुद्दीन का गांव के कुछ लोगों से पहले भी विवाद हो चुका है, जिस पर कानूनी कार्रवाई भी हुई थी। इसके अलावा दो दिन पहले तहसील परिसर में जमीन के बैनामे को लेकर हाथापाई हुई थी। मंगलवार को संबंधित जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद लौटते समय इस्लामुद्दीन पर हमला होने से पुराने विवाद का पहलू भी जांच के दायरे में है। हालांकि, अभी तक हमले की वजह और आरोपियों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है।

---

घटना की प्रारंभिक जांच में दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर रंजिश का मामला सामने आया है। इसी रंजिश में मंगलवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी, जिसमें प्रशासक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया है। अभी मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। - अंकिता शर्मा, एसएसपी

--
प्रशासक को गोली मारने की घटना में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज



बदायूं। बगरैन-सिसैया मार्ग पर ग्राम उदयपुर के प्रशासक इस्लामुद्दीन गोलियां मारने की घटना में पुलिस ने गांव निवासी हामिद, शमशाद, राशिद, यासीन और बबलू के खिलाफ हत्या की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। संवाद

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण व पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed