{"_id":"5eb8311b8ebc3e903f6c30ea","slug":"video-viral-badaun-news-bly405424857","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को मिल रहा कम राशन, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को मिल रहा कम राशन, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरछी। संकट के समय में सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन बंटवा रही है, वहीं कुछ राशन डीलर उसमें भी विभाग की मिलीभगत से राशनकार्ड धारकों को एक किलो से लेकर तीन किलो तक राशन कम उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद विभागीय अधिकारी ने कोटेदार को चेतावनी दी है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच कराने की बात कही है।
लॉकडाउन की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलने में पाबंदी लगी हुई है। ऐसे में लोगों के आगे रोजगार और आर्थिक की समस्या उत्पन्न हो गई। धनराशि के अभाव में जरूरी चीजों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिलेभर में कोटेदारा राशन का वितरण कर रहे हैं। लेकिन आसफपुर ब्लॉक के गांव ओरछी में ही राशन कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों को एक से लेकर तीन किलो राशन कम दिया जा रहा है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में जब बिसौली पूर्ति निरीक्षक राहुल दीप गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोटेदार को फोन कर चेतावनी दी गई है। साथ जांच करके कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।