{"_id":"6173115d2f0c22305f0b8323","slug":"vegetable-seller-dies-due-to-electrocution-badaun-news-bly46380915","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
राजेश फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज में शुक्रवार शाम सब्जी विक्रेता राजेश की करंट लगने से मौत हो गई। घर में घुसने के दौरान तार की चपेट में आने से ये हादसा हो गया।
ग्राम दिसौलीगंज निवासी राजेश 30 आसपास के इलाकों में सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। पूरा परिवार इसी धंधे पर निर्भर था। बताते हैं कि शुक्रवार शाम राजेश क्षेत्र में सब्जी बेचकर घर लौटे थे। उनके घर में दरवाजे के नजदीक बिजली का तार लटक रहा था। जैसे ही राजेश घर में घुसे कि वह बिजली के तार की चपेट में आ गए और करंट लगने से वहीं बेहोश होकर गिर गए।
ये देखकर उनके परिवार वाले दौड़ पड़े। वह राजेश को तुरंत बिसौली के एक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारवाले उनका शव अपने घर ले गए। देर रात तक परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।