फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vasant panchami

वसंत पंचमी : हवन पूजन कर किया मां सरस्वती को नमन

Sun, 06 Feb 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
vasant panchami
शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में वसंत पंचमी पर हवन-यज्ञ करते विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य व अभ? - फोटो : BADAUN
बदायूं। वसंत पंचमी का पर्व शनिवार को शहर के स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सुबह के समय स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। हवन भी हुए।
विज्ञापन

शहर के श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर में पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। भरकुइया के प्राथमिक स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गई।
मीरा चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम कॉलेज में हवन पूजन प्रारंभ हुआ। पूजन के मुख्य यजमान वीरेंद्र गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, सिद्धार्थ कश्यप, ओम प्रकाश वैश्य, कालिका प्रसाद गंगवार रहे। वहीं नवीन शिशुओं का अक्षरा आरंभ संस्कार ( पाटी पूजन) कलम व कॉपी देकर ओम लिखा कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव एवं वीर बालक हकीकत राय के बलिदान दिवस बारे में बताया। इस मौके पर दिनेश यादव, सुमित मल्होत्रा, दीपक मिश्रा, शिवम देवल, शिवम वैश्य, राजकुमार सिंह सेंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्या भारती द्वारा संचालित शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वसंतोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ-साथ वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस भी मनाया गया। प्रधानाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि वीर हकीकत राय पर हमें गर्व होना चाहिए, क्योंकि बालक वीर ने वसंत पंचमी के ही दिन अपने प्राणों की बलि देकर हिंदू धर्म की रक्षा की थी। कार्यक्रम का संचालन लालाराम वर्मा ने किया। इस मौके पर आचार्य कौशल किशोर पाठक, भोलेनाथ पाठक, रूपेंद्र सिंह, राजीव कुमार, रामऔतार शर्मा, निरंजन सिंह, सुबोध मिश्रा, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली। युवा समाजसेवी गौरव साहनी व एडवोकेट शिवांगी साहनी ने वसंत पंचमी पर गरीबों को कंबल बांटे। इस अवसर पर इजहार अहमद, कल्लू दिवाकर, अंकुर शर्मा, हरीश यादव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
-
बिल्सी में शोभायात्रा निकाली
बिल्सी। नगर के बिजली उपकेंद्र रोड स्थित नव दुर्गा मंदिर कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को वसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया। साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गणेशजी, हनुमान जी, मां दुर्गा जी, शंकर भगवान, राधा कृष्ण की झांकियां शामिल रहीं।
रामनिवास भगत, हरीशचंद्र, हरिओम राठौर, हरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, अमर सिंह, पवन कुमार गुप्ता मौजूद रहे। इधर, सतेती स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में भी वसंत पंचमी मनाई गई। इस मौके पर अनिल कुमार वार्ष्णेय, सुरेश बाबू गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, शशांक सोहन वार्ष्णेय, अवनेश वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय मौजूद रहे। संवाद
--
उझानी में बच्चों ने गीत-संगीत से समां बांधा
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना के बाद वसंत के गीत सुनाए तो सभी ने उनकी सराहना की।
कार्यक्रम शुरू होने पर पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने बच्चों को त्योहार का महत्व समझाया। कहा कि वसंत ऋतु उमंग और उत्साह का प्रतीक है। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। वसंत के गीतों पर शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, सुभाष चंद्र मिनोचा, वाईके सिंह आदि मौजूद रहे। संतोष कुमारी श्रवण कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों में प्रदीप गोयल, प्रधानाचार्य विश्राम सिंह, आचार्य देवकीनंदन शास्त्री और शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
--
मंदिर में हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम सांई राम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में यहां बने नवनिर्मित मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

यहां मंदिर में तीन दिनों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। यहां मां काली, विष्णु जी, सांई बाबा, श्री राधा-कृष्ण, शनिदेव जी एवं शिव परिवार, गणेश परिवार की 16 प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। छह फरवरी को मंदिर में भंडारा होगा। इस मौके पर आचार्य अंकित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सत्येंद्र पाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, ओमेंद्र शर्मा, राजीव बुक सेलर, नीलम उपाध्याय, अनूप गुप्ता, विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, गीता रानी आदि मौजूद रहे। संवाद

एपीएस स्कूल में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करतीं छात्राएं।

एपीएस स्कूल में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करतीं छात्राएं।- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed