{"_id":"5fcfcd2a8ebc3ecf9e44be85","slug":"various-parties-on-dharna-pradarshn-badaun-news-bly4294964124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान संगठनों समेत विपक्षी दलों ने किया धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान संगठनों समेत विपक्षी दलों ने किया धरना प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को किसान संगठनों तथा विपक्षी दलों ने कहीं धरना देकर तो कहीं अधिकारियों को ज्ञापन देकर विरोध जताया। आंदोलन के मद्देनजर कलक्ट्रेट व मालवीय आवास पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहा वहीं कुछ नेताओं को पुलिस ने पहले ही नजरबंद कर दिया। इससे वह विरोध प्रदर्शन को नही जा सके। शहर समेत पूरे जिले में पुलिस आंदोलन को देखते हुए मुस्तैद रही।
बंद के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस की तैनाती शहर के प्रमुख स्थानों पर कर दी गई थी। संगठनों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए मालवीय आवास पर भी पुलिस फोर्स तैनात थी। इसके अलावा कलक्ट्रेट गेट समेत बाजार के प्रमुख चौराहों व अन्य स्थानों पर भी पुलिस कर्मी बैठाए गए थे। हालांकि जनपद में कहीं भी उग्र प्रदर्शन नहीं हुआ लेकिन पुलिस धरना प्रदर्शन तथा बंद को देखते हुए काफी मुस्तैद रही। भाकियू नेता राजेश कुमार सक्सेना ने कार्यकर्ताओं के साथ मालवीय आवास पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। नगर उपाध्यक्ष सतीश चंद्र साहू, जिला प्रचार मंत्री कल्लन मियां, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष नसरीन बेगम आदि मौजूद रहे। वहीं भकियू अराजैनतिक के मंडल अध्यक्ष सोहन पाल, जिलाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह पटेल ने कहा कि ये बिल किसानों के लिए घातक है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने दातागंज तिराहे के पास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
इधर जिला कौंसिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ब्रजभान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डेल्टा कार्यालय पर धरना, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। क्रांतिकारी लोक अधिकारी संगठन के जिला संयोजक सीएम गौतम ने पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रपति के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। उप्र विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बदायूं इकाई द्वारा भोजनावकाश के दौरान कृषि कानूनों और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2020 की वापसी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस ने निकाला जुलूस, धरना दिया
बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, बफाती मियां आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ता ऊपरपारा स्थित कार्यालय से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए मालवीय आवास गृह पहुंचे तथा वहां धरने पर बैठक गए। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की मांग की। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को गुलाम बनाने और देश की बुनियाद को कमजोर करने का काम करेंगे। इस मौके पर डॉ. नासिर, इखलास गद्दी, नासिर हुसैन, मोहम्मद हाफीज, भगवान सिंह, जमाल चौधरी, इकरार अली, सुभाष सक्सेना आदि मौजूद रहे।
बाजार बंद कराने का किया आवाहन तो पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे अधिकारी
बदायूं। पूर्व विधायक आबिद रजा द्वारा बाजार बंद करवाने के आवाहन पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जब सूचना मिली तो उनके आवास पर पुलिस तैनात कर दी गई और उनको बाजार जाने से रोक दिया गया। सूचना पर सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी और नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार आबिद रजा के आवास पर पहुंच गए जहां किसानों के लिए समर्थन पत्र व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया गया। इस मौके पर आबिद रजा ने कहा कि जब देश का किसान खुशहाल नहीं रहेगा तब देश खुशहाल नहीं हो सकता। पूरे देश में किसानों के विरोध को देखते हुए सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि किसान सरकार के नए कानून से बेहद नाराज हैं। ज्ञापन में मांग की गई है केंद्र सरकार तत्काल किसानों के हक में इस नए कानून को खत्म करें या किसानों के हित को दृष्टिगत इसे संशोधित करे।
कई नेताओं को उनके घरों पर किया गया नजरबंद
बदायूं। बंद के मद्देनजर तथा धरना प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में होने वाले धरना प्रदर्शन से पूर्व ही उन्हें पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया। इसका विरोध करने पर कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया। इधर, बंद के समर्थन में पदयात्रा करने जा रहे लोकमोर्चा संयोजक अजीत सिंह यादव को पुलिस ने आवास से निकलते ही हिरासत में ले लिया। सुबह से ही उनके आवास पर पुलिस तैनात करके नजरबंद कर लिया गया था।
-------------------------------
उझानी में मंडी समिति गेट को घेरा, कछला में हाईवे पर प्रदर्शन
उझानी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में भारत बंद के तहत मंगलवार को प्रदर्शन किया। मुख्य बाजार में जुलूस निकालते हुए मंडी समिति के गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडी गेट को बंद कर दिया जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर खुलवाया। इधर, कछला में यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन किया।
किसान बिल के विरोध में नारेबाजी करते हुए यूनियन कार्यकर्ता कश्यप पुलिया के पास से नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कृषि उत्पादन मंडी समिति तक पहुंच गए। यूनियन के नेताओं ने मंडी गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए गेट को बंद कर दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने यूनियन के नेताओं को समझाकर गेट तो खुलवा दिया लेकिन कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बाद में एसडीएम किशोर गुप्त और सीओ संजय कुमार रेड्डी ने प्रदर्शनकारियों से बात कर उनका ज्ञापन लिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में किसान बिल वापस लिए जाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों में मंडल अध्यक्ष अनवीर सिंह, भागमल चौधरी, रामकुमार शर्मा, चंद्रमोहन वर्मा, गंगासिंह, आसिम उमर, दुर्वेंद्र सिंह और ओमकार सिंह आदि शामिल थे।
इसके अलावा कछला में ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह के नेतृत्व में यूनियन के नेताओं ने चौराहे पर प्रदर्शन किया। एसडीएम और सीओ ने कछला में भी प्रदर्शनकारियों से बात की। उधर, बमनौसी में यूनियन के वरिष्ठ नेता सत्यवीर सिंह यादव की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। उझानी-भदरौल मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन पुलिस ने उसे सफल नहीं होने दिया।
देहात क्षेत्रों में भी पुलिस रही मुस्तैद, नहीं हो सका उग्र प्रदर्शन
बिसौली। भारत बंद को लेकर प्रशासन पूरे दिन मुस्तैद रहा। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एसडीएम संजय कुमार, सीओ विनय चौहान, कोतवाल पंकज लवानिया ने दल बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण किया। इधर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने किसान आंदोलन के समर्थन में हाइवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। बाद में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन एवं प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव के नेतृत्व में संविदा कर्मचारियों ने एक ज्ञापन इंस्पेक्टर को सौंपा। इस दौरान अभय सिंह यादव, ओमवीर सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, आलोक भटनागर, मेहताब, दीपक मौर्य, रजनेश यादव, रोहित लौहान आदि उपस्थित रहे।
सहसवान। कछला तिराहे पर जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान के नेतृत्व में कुछ लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर भारत बंद का समर्थन किया। मुहल्ला काजी में सपा नगर अध्यक्ष शोएब नकवी ने सरकार पर किसान विरोधी होने और तानाशाही का आरोप लगाया। उनके आवास पर पुलिस तैनात रही।
ककराला। किसान संगठनों के आह्वान पर प्रस्तावित भारत बंद का कस्बा ककराला में हल्का असर दिखा। कुछ दुकानें खुलीं तो कुछ बंद रहीं। प्रशासन द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया गया है इस वजह से भी कुछ दुकानें बंद रहीं। इंस्पेक्टर ओपी गौतम घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
आसफपुर। क्षेत्र से सटी रामपुर, संभल, और बरेली की सीमाओं पर फैजगंज बेहटा की पुलिस सक्रिय रही। कस्बा निवासी तथा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव को पुलिस ने उनके घर मे ही नजरबंद कर दिया।
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाल डीके गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में नन्नू सैफी, रईस अहमद, बाबू खां, असलम खा आदि किसान मौजूद रहे।
------------------------------------