फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Van Mahotsav: 53 lakh saplings planted across the district

वन महोत्सव : जिले भर में लगाए गए 53 लाख पौधे

Thu, 10 Jul 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav: 53 lakh saplings planted across the district
बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद
बदायूं। जिलेभर में बुधवार को वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील। शहर के कुंवर हुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज में पौधरोपण के दौरान कवि अशोक खुराना ने पेड़ों जैसा राखिए नम्र भाव हर हाल, फल आते जब पेड़ पर, झुक जाती है डाल सुनाकर लोगों से पौधे लगाने की अपील की।
विज्ञापन

उझानी में नगर पालिका परिषद की देखरेख में आंबेडकर पार्क परिसर में डीएम अवनीश राय ने पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल की मौजूदगी में पौधरोपण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. नितिन बंसल, अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार, ईओ अब्दुल शबूर, हरीश कुमार समेत पालिका के कर्मचारी और पालिका सदस्य मौजूद थे। वही, डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि 53 लाख पौधरोपण जिले में हुआ है।
विज्ञापन


सहसवान। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बुधवार को ब्लाॅक क्षेत्र के गांव समदा के बिजली उपकेंद्र परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की अहम भूमिका होती है। वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने भी पौधारोपण किया और लोगों से पौधरोपण करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





चरागाह में किया पौधरोपण

म्याऊं। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत विकास खंड की ग्राम पंचायत कैलोठा में ग्राम समाज की चरागाह भूमि पर भाजपा युवा नेता केसी शाक्य और बीडीओ डॉ. मनीष सिंह वर्मा ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव दीपक गुप्ता, ग्राम प्रधान अवनीश पाल, ठाकुर नरेंद्र सिंह, कुलदीप मिश्रा, रामपाल सहित तमाम ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


मुस्लिम डिग्री कॉलेज में लगाया पौधा
अलापुर। मुस्लिम पीजी डिग्री कॉलेज ककराला में विभागाध्यक्ष मोहम्मद शोएब ने छात्र-छात्राओं ने साथ पौधारोपण किया। छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के महत्व के बारे में अवगत कराया। इस मौके जीशान, अतहर तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।






परसिया में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
दबतोरी। क्षेत्र के ग्राम परसिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीव मिश्रा एडवोकेट व इंचार्ज प्रधानाचार्य अजीत सिंह उर्फ मानव सिंह ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।










भावी पीड़ी के लिए करें पौधरोपण: आशुतोष मौर्या
बदायूं। एक पौधा मां के नाम अभियान का शुभारंभ विधायक आशुतोष मौर्या उर्फ राजू भैया ने बिसौली क्षेत्र के ग्राम सैद सराय में किया। विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर के आसपास पौधारोपण करना चाहिए, जिससे भावी पीढ़ियों को स्वच्छ व हरा-भरा वातावरण मिल सके। वन क्षेत्र अधिकारी मनोज पाल सिंह के नेतृत्व में हुआ।







पौधारोपण कर समाजसेवी ने बताए फायदे
ककराला। वरिष्ठ समाज सेवी हामिद अली खान राजपूत व मोहम्मद अफरोज खान ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। हामिद अली खान ने कहा कि एक छोटा पौधा आज लगाया है, जो कल बड़ा पेड़ बनकर छांव देगा, ऑक्सीजन देगा और धरती को हरा-भरा बनाएगा।

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

बिल्सी के डिग्री कालेज में पौधारोपण करते के मैनेजर आशीष गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed