फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Valmiki was taken in procession adorned tableau in Badaun...

शहर में धूमधाम से निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा

Wed, 28 Oct 2015 12:17 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 28 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Valmiki was taken in procession adorned tableau in Badaun...
भगवान वाल्मीकि की जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। खेड़ा नवादा वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा को जयकारों के साथ शुरू किया गया। शोभायात्रा में स्वचालित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मां दुर्गा की शेरों से सजी झांकी को बहुत सराहा गया और मां काली स्वरूप में सजे कलाकारों का प्रदर्शन भी रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा।
विज्ञापन

शोभा यात्रा दास कॉलेज, पुरानी चुंगी, टिकटगंज, हलवाई चौक, सर्राफा मार्केट, सुभाष चौक, पनवडिय़ा, छ: सड़का, जवाहरपुरी होती हुई लोटनपुरा में समाप्त हुई। शोभायात्रा को देखने के लिए लोग घरों की छतों और चबूतरों पर भीड़ लगाकर खड़े रहे। वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की।
विज्ञापन

आत्माराम कॉलेज में जयंती समारोह
अलापुर।
नगर के आत्माराम डिग्री कालेज में महार्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी के माध्यम से महार्षि के जीवन प्रकाश डाला गया। इस मौके पर कॉलेज के संस्थापक मनीराम मिश्र और प्रोफेसर राघवेंद्र सिंह उनके द्वारा रचित रामायण के माध्यम से भारतीय संस्कृति की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक और चेयरमैन ने दिखाई शोभा यात्रा का हरी झंडी
बदायूं।
महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा को विधायक/ वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष आबिद रजा एवं चेयरमैन फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। सबसे आगे  लवकुश घोड़ों के साथ चल रहे थे। रजा ने कहा कि त्योहार कोई भी हो, जब तक होली मुस्लिम और ईद हिंदू पूरे मन से मनाएं तब तक उसकी सार्थकता नहीं होती। वह वाल्मीकि समाज के कर्जदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed