फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

एक हजार से ज्यादा ने ली बूस्टर डोज, 47 हजार से ज्यादा को लगाया गया टीका

Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
vaccination
जिला अस्पताल में टीका लगवाता युवक। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। शीतलहर के बीच मंगलवार को भी जिले भर में टीकाकरण केंद्रों पर लाइन लगी रहीं। मंगलवार को जिले में 47 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 17 केंद्रों पर 1119 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्कर्स ने बूस्टर डोज भी ली।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 390 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 47524 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें 9062 लोगों ने पहला और 24437 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। मंगलवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 12908 किशोर-किशोरियों ने भी टीका लगवाया। जिले में किशोर और किशोरियों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हुआ था। 15 जनवरी तक 2.19 लाख किशोर किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीकाकरण की रफ्तार कम होने के कारण तय समय पर लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। ऐसे में तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही जिले में 10 जनवरी से बूस्टर डोज देने का काम शुरू हुआ है। नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि प्रदेश स्तर पर टीकाकरण मामले में जिले की रैंक तेजी से सुधर रही है। पहली डोज के मामले में जिला प्रदेश स्तर पर 16 वें स्थान पर आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed