फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   vaccination

किशोर-किशोरियों को 27 फरवरी तक लगा दिए जाएंगे दोनों टीके

Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बदायूं। कोरोना की तीसरी लहर फरवरी के अंत तक चरम पर होने और ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलने की रफ्तार तीन गुना अधिक होने का अंदेशा जताया जा रहा है। ऐसे में सरकार 15 से 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना चाहती है। शासन स्तर से गाइड लाइन मिलने के बाद इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। ऐसे में 27 फरवरी तक किशोर और किशोरियों को वैक्सीन के दोनों टीके लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 15 से 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों को 27 फरवरी तक दोनों टीके लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। तीन से 15 जनवरी के बीच पहला और इसके बाद 30 जनवरी से 27 फरवरी तक दूसरा टीका लगाया जाएगा। किशोर-किशोरियों को को-वैक्सीन की डोज दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर इसके लिए तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। जो काम बचे हैं उनको अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए तीन जनवरी से 15 फरवरी तक प्रतिदिन कॉलेजों में 280 से 300 टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। टीकाकरण के ट्रायल का काम भी पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज देने का काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के पहले चरण में तीन जनवरी से 15 फरवरी के बीच जिले में 1.19 लाख किशोर-किशोरियों को को-वैक्सीन का पहला और 30 जनवरी से 27 फरवरी के बीच दूसरा टीका लगाया जाएगा। टीके में को-वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा। को-वैक्सीन के मामले में दूसरा टीका 27 दिन के बाद लगाया जाता है। टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉलेजों को सूचना दे दी गई है।
-
संक्रमित मिलने पर अब इलाका सील करने की तैयारी
जिले में लंबे समय के बाद तीन दिन पहले उझानी के एक गांव में कोरोना संक्रमित मिला था। कोरोना संक्रमित सेेना का जवान था। कुछ दिन पहले ही वह राजस्थान से लौटा था। हालांकि, हालत सामान्य होने के चलते संक्रमित को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया था। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। अगर अब किसी गांव या फिर शहर के गली मोहल्ले में संक्रमित मिलता है तो उसे घर के आस-पास का इलाका सील किया जाएगा। इसके साथ ही संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच और आस-पास सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ विभाग की ओर से पंचायती राज विभाग, नगर पालिका और नगर पंचायतों को लिखा गया है।

-
15 से 18 वर्ष तक के किशोर और किशोरियों के कोरोना टीकाकरण का अभियान तीन से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। किशोर और किशोरियों को को-वैक्सीन की डोज दी जाएगी। 27 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। जिले में 1.19 लाख किशोर और किशोरियों को छह फरवरी तक वैक्सीन की दोनों डोज दे दी जाएंगी।
-डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ / नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed