{"_id":"595fcb224f1c1b8d4e8b468b","slug":"use-of-polythene-will-not-be-found-in-the-collections-of-colonists","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों के भंडारों में नहीं होगा पॉलिथीन का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों के भंडारों में नहीं होगा पॉलिथीन का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
dm
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने दिए निर्देश, पेट्रोल पंपों पर होगी शौचालयों की व्यवस्था
जिला प्रशासन ने सावन मास में पॉलिथीन के प्रयोग को प्रतिबंधित करने की खास रणनीति बनाई है। कांवड़ यात्राओं के दौरान होने वाले भंडारे में पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने सावन मास में शांति व्यवस्थाओं के मद्देनजर सुझाव लेने के लिए समाजसेवियों के साथ बैठक में कहा कि कांवड़ियों के लिए बड़ी संख्या में भंडारों का आयोजन होता है, जिसमें पॉलिथीन के अधिकाधिक प्रयोग से काफी हानि होती है। बाद में यही पॉलिथीन मुसीबत का कारण बन जाती है इसलिए अगर भंडारों में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा तो उससे होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अपने पंप पर बैनर लगाकर पानी तथा शौचालय की व्यवस्था नि:शुल्क उपलब्ध कराएं और उन शौचालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। जहां पेट्रोल पंप नहीं हैं, वहां पर समाजसेवियों की ओर से अस्थायी यात्रा के दौरान शौचालयों की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम ने विद्युत तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां विद्युत लाइन झूल रही है और जहां-जहां सड़कों में गड्ढे हैं उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने पालिकाओं के ईओ को निर्देश दिए कि जहां-जहां गंदे नालों की सफाई की गई है, वहां की सील्ड तत्काल हटाई जाए। समाजसेवी कांवड़ यात्रा के दौरान रास्ते में अस्थायी शौचालय की व्यवस्था कराएंगे और अपनी संस्था का बैनर अवश्य लगाए, जिससे पता चले कि यह किस संस्था की व्यवस्था है। उन्होंने यह भी बताया कि कांवड़ यात्रा के समय जगह-जगह पर स्वास्थ्य कैंप तथा एंबुलेंस की भी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी रामेन्द्र प्रताप सहित अन्य अधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद रहे।