फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Nikay Chunav Congress candidate joins BJP in Badaun Dataganj

UP Nikay Chunav: इस सीट पर कांग्रेस को लगा झटका, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने छोड़ा 'हाथ', भाजपा में शामिल

Mon, 08 May 2023 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 May 2023 04:19 PM IST
सार

दातागंज नगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्यशेखर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया।   

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Congress candidate joins BJP in Badaun Dataganj
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में सत्यशेखर भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मतदान से तीन दिन पहले कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यशेखर भाजपा में शामिल हो गए। सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनको भाजपा में शामिल कराया। सत्यशेखर ने भाजपा प्रत्याशी नैना गुप्ता को समर्थन देने का एलान किया। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को दातागंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। वहां उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। इस दौरान दातागंज से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यशेखर भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। 

विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाया यह आरोप 

सत्यशेखर के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी को लगातार धमकी मिल रही थी कि वो बैठ जाएं। जिसके बाद वो चुनाव से पीछे हट गए थे। ऐसे में कांग्रेस ने उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने सपा पर कसा तंज  

जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनने जा रही है। यूपी से गुंडों का राज पूरी तरह से समाप्त हो रहा है। सपा, बसपा, कांग्रेस खुद का साथ खुद के विकास करना जानती हैं, लेकिन भाजपा है तो स्वच्छता के साथ साथ रोजगार विकास व्यापार की भी गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed