फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board Exam: Mathematics Paper Today

यूपी बोर्ड परीक्षा: गणित का पेपर आज

Mon, 22 Feb 2016 08:41 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 22 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 बोर्ड परीक्षाओं के सरल पेपरों के बाद मंगलवार को हाईस्कूल का गणित का पेपर है। अभी तक जो भी पेपर हुए, उन्हें परीक्षार्थी आसानी से पूरा कर सकते थे, लेकिन मंगलवार को गणित का पेपर होने के कारण परीक्षार्थी टेंशन में हैं। पहली पाली में हाईस्कूल का गणित का पेपर होने के कारण विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली हैं।

अभी तक सचल दल निश्चित दिशाओं में ही निरीक्षण कर रहे थे, लेकिन अब सभी सचल दल अचानक से कभी भी किसी भी दिशा के विद्यालयों में छापामारी को पहुंचेंगे। विभाग की सख्ती के चलते इस बार नकल माफियों की एक नहीं चल रही है। ऐसे में उन्होंने जिन लोगों से परीक्षा में पास कराने को रकम ले रखी है वे भी मंगलवार को सक्रिय हो सकते हैं। इसलिए विभाग भी लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। डीआईओएस ने बीएसए को पत्र लिखकर बेसिक के शिक्षकों को रिलीव कर बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी के लिए भेजने का आदेश किया है। मंगलवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर बेसिक के शिक्षक भी अपनी-अपनी ड्यूटी ग्रहण कर लेंगे। यदि को शिक्षक ड्यूटी पर नहीं पहुंचता है, तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि गत वर्षों में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के पेपरों में ही सर्वाधिक नकलची पकड़े गए हैं। ऐसे में इस बार देखने वाली बात ये होगी कि विभाग की इतनी सख्ती के चलते कितने नकलची पकड़ में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed