फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unknown vehicle hits three women crossing road on budaun meerut highway

बदायूं: सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 08 Jul 2022 11:48 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 08 Jul 2022 11:48 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे तीन महिलाएं सड़क पार रही थीं। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला ने इलाज के वक्त दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Unknown vehicle hits three women crossing road on budaun meerut highway
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दहगवां क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे के उस्मानपुर के पास साकार विश्व हरि भोले बाबा का कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे तीन महिलाएं सड़क पार रही थीं। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला को इलाज के लिये सहसवान ले जाया गया। वहां उसने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


मृतक महिलाओं में सरोज (55) पत्नी राजू निवासी कसेर उर्फ औरंगाबाद थाना डिबाई, बुलंदशहर, शकुंतला (58) पत्नी महिलाल निवासी कसेर उर्फ औरंगाबाद थाना डिबाई और रामवती (57) पत्नी ओमप्रकाश निवासी नोदई राजघाट थाना नरौरा, बुलंदशहर हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें टक्कर मारने वाली गाड़ी पिकअप वैन थी। हालांकि अभी इसकी कोई पुख्ता सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed