{"_id":"68fbe4e5225ce0f3b309ee5b","slug":"uncontrolled-car-hits-e-rickshaw-four-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1001-149557-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, चार घायल
विज्ञापन
सहसवान। एक अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए। इसके साथ ही वहां से गुजर रहे बाइक सवार चिकित्सक भी चपेट में आ गए। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुआ। तेज रफ्तार कार ने यहां से गुजर रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार लेकर भाग गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार अजीम, शहाना, मुमताज और हसनैन घायल हो गए।
इस दौरान वहां से गुजर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. आमिर हुसैन भी हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। उनके हाथ की एक उंगली कट गई। चिकित्सक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।