{"_id":"68433b3e3986c057bb04ace5","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-a-pole-uncle-and-nephew-died-one-injured-badaun-news-c-123-1-bdn1010-140733-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल
विज्ञापन
कुलदीप का फाइल फाेटो।
अलापुर। दो बाइकों से जा रहे युवकों में एक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में चाचा कुलदीप व भतीजे सर्वेश की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक भी गिर जाने से उस पर सवार विशाल को भी हल्की चोट आईं।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव थलिया नगला निवासी कुलदीप कुमार (24) व सर्वेश कुमार (22) चाचा-भतीजे हैं। शुक्रवार को वह अपने दोस्त विशाल के साथ घर से बिना बताए अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नैथू जाने के लिए बाइकों से निकले। एक बाइक पर चाचा-भतीजा तो दूसरी बाइक पर दोस्त विशाल सवार थे।
कुलदीप की बाइक गांव के पास अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि सर्वेश ने उपचार को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं इसी दौरान दूसरी बाइक भी गिर जाने से उस पर सवार विशाल कुमार (25) भी गिरकर जख्मी हो गया। उसे सीएससी जगत पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
चाचा-भतीजे की शादी नहीं हुई थी। हमउम्र होने के कारण दोनों गहरे दोस्त थे। बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह ने बताया कि शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।