{"_id":"660270e5b65674b32e07b69b","slug":"uncle-misdeeds-with-14-year-old-niece-in-budaun-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में शर्मनाक घटना: 15 साल की भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में शर्मनाक घटना: 15 साल की भतीजी से चाचा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Tue, 26 Mar 2024 12:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 26 Mar 2024 12:23 PM IST
सार
बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में दिव्यांग चाचा ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। उसने अपनी नाबालिग सगी भतीजी को कमरे में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज कर मंगलवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की है। किशोरी की मां के मुताबिक उस समय वह अपने पशुओं को खेत में चरा रही थी। उसके पति की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसका 35 वर्षीय देवर एक पैर से दिव्यांग है। पति की मौत के बाद से वह उनके साथ ही रह रहा है। उसकी शादी नहीं हुई है। महिला के दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी दिल्ली में हुई है। उसकी छोटी 15 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के साथ दिल्ली में रहती है। वह दो दिन पहले होली के त्योहार पर घर आई थी।
विज्ञापन
विरोध करने पर लाठी से पीटा
सोमवार शाम करीब पांच बजे उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। तभी देवर ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसको लाठी से पीटा। घर में किशोरी के रोने की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग आ गए। उन्होंने जैसे-तैसे दरवाजा खुलवाकर किशोरी को बचाया। उसी दौरान आरोपी घर से निकलकर चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ देर बाद ही थाना पुलिस पहुंच गई और आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इधर शाम के समय किशोरी की मां पशुओं को लेकर घर आई तो वह बेटी की आपबीती सुनकर हैरान रह गई। बाद में उसने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसकी विवेचना कराई जा रही है।