फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ujhani will be blessed with solar panels, Roshan will be the city

उझानी को सौरपुंज योजना की सौगात, रोशन होगा नगर

Mon, 17 Jul 2017 11:30 PM IST
उझानी (बदायूं)। 
उझानी (बदायूं)।  Updated Mon, 17 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ujhani will be blessed with solar panels, Roshan will be the city
Ujhani will be blessed with solar panels, Roshan will be the city - फोटो : Ujhani will be blessed with solar panels, Roshan will be the city
एपीजे अब्दुल कलाम सौरपुंज योजना से जल्द ही नगर और पालिका कार्यालय परिसर जगमग हो जाएगा। योजना के तहत पालिका कार्यालय में सोलर पैनल लगेगा। बिजली के अभाव में कर्मचारियों को सरकारी कामकाज में दिक्कत नहीं होगा। मेन मार्केट समेत प्रमुख मार्ग भी सौर ऊर्जा से रोशन होंगे।      
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना से स्थानीय पालिका परिषद का चयन किया गया था। एपीजे अब्दुल कलाम सौरपुंज योजना से फिलहाल दो बड़े कार्य होने हैं। 1.39 करोड़ रुपये की लागत से पहला काम पालिका कार्यालय की लाइट व्यवस्था का होगा। पालिका कार्यालय में 10 किलोवाट सौर ऊर्जा के पैनल के जरिए ईओ के कक्ष समेत सभागार और प्रत्येक पटल के रूम को सप्लाई मिलेगी। इसके अलावा मेन मार्केट समेत प्रमुख मार्गों को जगमग करने के लिए 80 केवीए क्षमता का प्लांट भी लगेगा। प्लांट लगाने के लिए स्थान का चयन भी कर लिया गया है। प्लांट से स्ट्रीट लाइट को कनेक्ट किया जाएगा।      
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने योजना के तहत पहली किश्त के रूप में 40 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त होते ही पिछले दिनों प्रस्तावित कार्यों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सौर ऊर्जा के पैनल लगाने और लाइटों के लिए बरेली की एक फर्म को काम सौंपा गया है। ईओ संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सौरपुंज योजना का लाभ एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि प्रमुख मार्गों पर जेनरेटर से स्ट्रीट लाइट संचालित हैं लेकिन सौर ऊर्जा से व्यवस्था होने के बाद पालिका का डीजल पर होने वाला अतिरिक्त खर्चा भी काफी कम हो जाएगा। वहीं, पिछले दिनों हुई पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका कार्यालय का जीर्णशीर्ण फर्नीचर बदलवाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया था। नए फर्नीचर के लिए पालिका प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। पालिका कार्यालय के अनुभागों में लिपिकों के बैठने के लिए केबिन भी बनेंगे। इसके बाद पूरे कार्यालय परिसर का कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed