{"_id":"93b6da78643db1886c57910917484dab","slug":"ugati-ramlila-fair-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उघैती में रामलीला मेला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उघैती में रामलीला मेला का शुभारंभ
उघैती(बदायूं)।
Updated Sun, 25 Oct 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे में रविवार से रामलीला का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन थानाध्यक्ष वहीद खान ने फीता काटकर किया। बाद में नारद मोह लीला का मंचन किया गया। एसओ ने कहा कि रामलीला मेला आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। राम के चरित्र से लोगों को सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने रामलीला मेला में हुडदंग करने पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए। एसआई धर्मेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
इस दौरान उपकार ड्रामा क्लब के रामनिवास चित्तौडिया, मनोज पालीवाल, राकेश गुप्ता, प्रेमपाल मुनीम, दिनेश झा, हरपाल झा, राजेश जाट आदि मौजूद रहे।
पहली बार दिए गए 21 सौ रुपये
उघैती। कस्बे मे शुरू हुई रामलीला का उद्घाटन करने के बाद दान देने में एसओ वहीद खान ने उदारता दिखाई। कमेटी को 21 सौ रुपये प्रदान किए। ये पहला मौका है कि किसी एसओ ने इतनी धनराशि रामलीला कमेटी को दी है।
आज निकाली जाएगी रामबारात
उघैती। उपकार ड्रामा क्लब के सदस्य मनोज पालीवाल ने बताया कि सोमवार को धूमधाम के साथ रामबारात निकाली जाएगी। इसमें बाहर से आए बैंड और कलाकारों के अलावा सजीव झांकियां भी होंगी।