फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ugati dengue outbreaks, nine people in vulnerable

उघैती में डेंगू का प्रकोप, नौ लोग चपेट में

Sat, 24 Oct 2015 11:42 PM IST
उघैती(बदायूं)
उघैती(बदायूं) Updated Sat, 24 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 इलाके में संक्रामक बुखार ने फिर से दस्तक दे दी है। उघैती के नौ लोगों को डेंगू ने चपेट में ले लिया है। जांच के दौरान डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। सभी बीमार लोगों को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच लोगों का अब भी बरेली में इलाज चल रहा है।

पिछले महीने पूरे जिले में बुखार से मौतें हुई थीं। किसी तरह से स्वास्थ्य विभाग ने हालात पर काबू किया। इसके बाद डेंगू से मौतों का सिलसिला चालू हो गया। उघैती निवासी चिंतावनी (38) पत्नी चंदन सिंह, पुष्पेंद्र (32) पुत्र बालकिशन, श्रीराम (42) पुत्र दीपचंद, योगेश (32) पुत्र दयाराम, राधा (42) पत्नी राकेश शर्मा, सुगंधी (18) पुत्री राकेश, अंकिता (14) पुत्री ब्रजेश पाराशरी, आदित्य नारायण (45) पुत्र रामप्रकाश और सोनम (16) पुत्री आदित्य को डेंगू ने चपेट में ले लिया है। गांव में एक साथ नौ लोगों के डेंगू की चपेट में आने से लोग खौफजदा हैं। मामूली बुखार में भी गांव के लोग खून की जांच करा रहे हैं। डेंगू पीड़ित पांच लोगों का बरेली के निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed