फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two women, including fever Dead, many sick

बुखार से महिला समेत दो  लोगों की मौत, कई बीमार

Fri, 23 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक/मूसाझाग।
अमर उजाला ब्यूरो कादरचौक/मूसाझाग। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two women, including fever Dead, many sick
शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सराय पिपरिया और मोहम्मदगंज गांव में गई दो जानें
जिले में थम नहीं रहा बुखार से मौतों का सिलसिला

जिले में संक्रामक रोगों से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी एक महिला समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। एक मौत दातागंज ब्लॉक के गांव सराय पिपरिया में और एक मौत कादरचौक ब्लॉक के गांव मोहम्मदगंज में हुई। वहीं, दोनों गांवों में कई लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। बुखार से मौतों को लेकर लोगों में खौफ है।
कादरचौक ब्लॉक के गांव मोहम्मदगंज निवासी किशनपाल (40) पुत्र राम प्रसाद को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोग कस्बे में ही उनका इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर किशनपाल को परिवार वाले बदायूं ला रहे थे। इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कादरचौक ब्लॉक में अब तक 20 लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा प्रभावित मोहम्मदगंज, बादुल्लागंज, बेहटा डंबरनगर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन

इधर, जगत से सटे दातागंज ब्लॉक के गांव सराय पिपरिया में भी शुक्रवार को एक महिला ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। गांव के सुरेश की पत्नी सुशीला (44) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को सुशीला देवी की हालत बिगड़ गई। उसको जिला अस्पताल लाया जा रहा था। इससे पहले ही दम तोड़ दिया। क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार की जद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थाने का आधा स्टाफ बुखार की जद में
उसहैत। थाने के आधे स्टाफ को बुखार ने चपेट में ले लिया है। एसआई उपेंद्र, एसआई पुष्पेंद्र, एचसीपी परमेश्वरी दयाल, शेखर सिंह, चतुर बिहारी, कांस्टेबल राजेंद्र, अजय कुमार, हरीश कुमार, सुंदर लाल, राहुल बुखार की चपेट में हैं। इनमें राहुल और शेखर सिंह को डेंगू की पुष्टि हुई है। स्टाफ के बीमार होने से थाने में काम-काज प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed