फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two vehicle driver-helpers robbed by pickup on the highway in Ujhani

उझानी में हाईवे पर पिकअप को पंक्चर कर दो वाहन के ड्राइवर-हेल्परों से लूट

Sun, 17 Jan 2021 06:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Two vehicle driver-helpers robbed by pickup on the highway in Ujhani
उझानी (बदायूं)। इलाके में पिछले महीने से बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर शनिवार तड़के लूट की घटना का अंजाम दे डाला। बरेली-मथुरा हाईवे पर बदमाशों ने कोहरे में एक पिकअप का पहिया पंक्चर कर उसे घेर लिया। इसी दौरान दूसरी पिकअप पीछे आकर रुकी तो दोनों के ड्राइवरों और हेल्परों को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने करीब 15 हजार रुपये नकद और उनके कानों से सोने की बालियां लूट लीं। गले से लॉकेट भी उतरवा लिए। ड्राइवर और हेल्परों के मोबाइल फोन भी छीनकर सड़क पर फेंक गए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन की। सुबह एसएसपी संकल्प शर्मा और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने एक ड्राइवर की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

घटना हाईवे पर जिरौलिया के पास तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। बरेली से मजदूरों को पहुंचाकर लौटते समय जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द निवासी ड्राइवर नन्हे पुत्र साधुराम की पिकअप का पहिया अचानक पंक्चर हो गया। नन्हे की पिकअप के पीछे दांदरा गांव के ड्राइवर सर्वेश पुत्र घनश्याम की पिकअप थी। नन्हे की पिकअप पंक्चर देख सर्वेश और हेल्पर दांदरा का विशेष पुत्र वीरेंद्र भी रुक गए। नन्हे ने अपनी पिकअप का पहिया बदलने के लिए जैसे ही सिरसा खुर्द निवासी हेल्पर रीकेश पुत्र चंद्रपाल को लगाया, उसी दौरान दो बदमाशों ने दबोच लिया। बदमाशों में एक के पास तमंचा तो दूसरे पर पटाखा छोड़ने वाली हथौड़ी थी। इसके बाद बदमाशों ने ड्राइवर और हेल्परों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की। नन्हे के पास से आठ हजार, सर्वेश से तीन हजार, विशेष से पांच हजार रुपये के अलावा तीनों के कानों की बालियां और गले से ओम लिखे सोने के लॉकेट उतरवा लिए। रीकेश के पास कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

बदमाशों ने मोबाइल फोन छीने, भागते समय सड़क पर फेंका
बदमाशों ने चारों के मोबाइल फोन भी छीन लिए, ताकि वह किसी को कॉल न कर पाएं। भागने से पहले बदमाशों चारों के मोबाइल फोन सड़क पर ही फेंक गए। इसके बाद ड्राइवर और हेल्पर ने पहिया बदला और वाहन लेकर करीब आधा किलोमीटर उझानी की तरफ एक फूड प्लाजा पर पहुंचे। वहां से उन्होंने पुलिस को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी करने के बाद इलाके में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। सुबह एसएसपी संकल्प शर्मा, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ संजय कुमार रेड्डी ने पहले मौका मुआयना किया फिर कोतवाली पहुंचकर लूट के शिकार ड्राइवर और हेल्परों से बदमाशों के बारे में जानकारी की। एसएसआई जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नन्हे की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली पुलिस की आठ टीमों को बदमाशों की गिरफ्तारी को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर नन्हे बोला- दो बदमाश दिखे, हकलाता है एक
उझानी। लूट की घटना के शिकार ड्राइवर और हेल्परों में नन्हे ने पुलिस को बताया कि उसने तो दो ही बदमाशों को देखा है। दोनों लंबाई-चौड़ाई काफी अच्छी थी लेकिन एक बदमाश धमकाते हुए बीच-बीच में हकला रहा था। बदमाशों की संख्या तीन-चार भी हो सकती है। मौके पर दोनों बदमाश पैदल ही सड़क किनारे से खेत में बढ़ गए। यह भी हो सकता है कि बदमाशों के पास कोई वाहन हो, जिसे दूर खड़ा करके घटना को अंजाम दिया गया हो। घना कोहरा होने की वजह से ड्राइवर-हेल्परों में से किसी की चंद कदम आगे तक नजर नहीं पहुंच पाई।
पुलिस को मौके पर मिली तीन नोंक वाली कीलें
उझानी। घटना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो शुरू उसे भी कुछ खास नहीं मिला। उजाला होने के बाद अब्दुल्लागंज चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल पर गहनता से नजर दौड़ा तो मौके पर कुछ ऐसी कीलें मिलीं जो तीन नोंक वाली हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने घटना से पहले इन्हीं कीलों को हाईवे पर फेंका होगा। इसी से पिकअप का पहिया पंक्चर हुआ। गनीमत रही जो कोई और वाहन पास से होकर नहीं गुजरा, नहीं तो बदमाश उसमें मौजूद लोगों को भी शिकार बना लेते।
उझानी इलाके में कीलें डालकर वाहन चालकों से लूटपाट की वारदात सामने आई हैं। मौके पर जाकर इसकी छानबीन की गई। मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश को पुलिस टीमें लगाईं गईं हैं। जल्द ही कोई नतीजा निकलकर सामने आएगा।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
एक और लूट की वारदात ने पुलिस की चिंता बढ़ाई
उझानी (बदायूं)। बिल्सी के कार सवार व्यापारी और उनके परिवार की महिलाओं से पिछले महीने सरेशाम लूट और तीन दिन पहले लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अब, हाईवे पर दो पिकअप के ड्राइवर और हेल्परों से लूट ने पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है। तीनों ही घटनाओं को बदमाशों ने एक ही अंदाज में अंजाम दिया।
कोतवाली पुलिस की परेशानी बढ़ाने वाली लूट घटनाएं पड़ोसी थाना क्षेत्रों की सीमावर्ती इलाके में हुई हैं। पिछले महीने आठ दिसंबर को बदमाशों ने बिल्सी निवासी कार सवार व्यापारी आदित्य माहेश्वरी और उनके परिवार की महिलाओं से वितरोई रेलवे फाटक के पास लूटपाट की थी। जहां घटना हुई, वह स्थान कोतवाली क्षेत्र में है लेकिन चंद कदम आगे बढ़ते ही मुजरिया थाना क्षेत्र शुरू हो जाता है। तीन दिन पहले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी अमित कुमार पुत्र मुकेश को बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। इस घटनास्थल से थोड़ा आगे बढ़ते ही बिल्सी थाना क्षेत्र की सीमा लग जाती है। इसी तरह शनिवार तड़के ड्राइवर और हेल्परों से लूट के घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की सीमा है।

तीनों ही घटनाओं में बदमाशों का अंदाज करीब-करीब एक जैसा ही रहा है। वितरोई और जिरौलिया के पास लूट की घटनाओं में बदमाशों के पास हथौड़ी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने पूर्व की दो घटनाओं के वर्कआउट के लिए इलाके के करीब तीन दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की थी लेकिन कोई भी संदिग्ध पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने का रास्ता नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed