{"_id":"69c1860630ff125e6a08d9a6","slug":"two-tractor-trolleys-and-a-jcb-were-seized-during-mining-badaun-news-c-123-1-bdn1010-160011-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खनन के दौरान दो टैट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खनन के दौरान दो टैट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी पकड़ी
Mon, 23 Mar 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिनावर। अवैध खनन की सूचना पर रविवार की रात खनन अधिकारी ने खनन कर रही जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिट्टी भरी हुई थी। इन्हें थाने में सुपुर्दगी में दे दिया गया। छापामारी के दौरान कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खनन करने वाले लोग भागने में सफल रहे।
रविवार देर रात करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के गांव उसैता के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना खनन अधिकारी गुलशन कुमार को दी। सूचना पर खनन अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। खनन अधिकारी ने मौके पर खनन कर रही एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ लीं। कुछ लोग उनकी छापामारी के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर फरार हो गए। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने बताया कि किसी भी रूप में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। पकड़े गए ट्रैक्टर व जेसीबी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दी गई है।