फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two teenagers fled to Delhi from Badaun s Wazirganj

कच्ची उम्र में बड़े अरमान: सपनों को पूरा करने की चाहत में दिल्ली गए अजय-रोहित, पुलिस को करते मिले ऐसा काम

Sat, 03 Dec 2022 07:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, वजीरगंज (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 03 Dec 2022 07:28 PM IST
सार

पुलिस उनकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी, तभी दोनों किशोरों का सुराग लगा। पुलिस उन्हें वजीरगंज ले आई है।

विज्ञापन
Two teenagers fled to Delhi from Badaun s Wazirganj
किशोर अजय-रोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज कस्बे के बनिया मोहल्ले से लापता दोनों किशोर दिल्ली के एक होटल में काम करते मिले। थाना पुलिस उनकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी, तभी दोनों किशोरों का सुराग लगा। पुलिस उन्हें वजीरगंज ले आई है। दोनों किशोर बोले कि वह पैसा कमाने के लिए दिल्ली चले गए थे। उनके लौटने से परिवार वाले खुश हैं।

विज्ञापन

गुरुवार दोपहर बनिया मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय अजय पुत्र सोनू सिंह और 15 वर्षीय रोहित पुत्र प्रेमपाल सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। शाम तक दोनों किशोर घर नहीं आए तो परिवार वालों ने उन्हें तलाश करना शुरू किया। जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। जिस पर थाना पुलिस ने भी उनकी खोजबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि शुक्रवार दोपहर सीओ बिसौली पवन कुमार वजीरगंज थाने पहुंचे थे। उन्होंने एक टीम लगाकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू कराई थी। वजीरगंज कस्बे के तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस दौरान पता चला कि दोनों किशोर एक बस में सवार हुए थे। इससे एक टीम दिल्ली भेज दी गई। छानबीन के दौरान दोनों किशोर दिल्ली में शालीमार इलाके के एक होटल में काम करते मिले। पुलिस टीम उन्हें सुबह वजीरगंज कस्बा ले आई। जब दोनों किशोरों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह अमीर बनना चाहते हैं।

विज्ञापन

इससे पैसे कमाने के उद्देश्य से वह दिल्ली चले गए। वह पहले मुरादाबाद गए। वहां से ट्रेन में सवार होकर दिल्ली चले गए। उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने एक रेस्टोरेंट में शादी समारोह के बर्तन धोने का काम दिलाया था। उन्हें देखकर परिवार वाले बेहद खुश हुए। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों किशोर सकुशल मिल गए हैं। यही पुलिस का कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed