फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two positive sent to bithri

बरेली के बिथरी चैनपुर भेजे गए दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
two positive sent to bithri
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र में निकले दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रात में ही बरेली के बिथरी चैनपुर के कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया गया। उनकी रिपोर्ट रात करीब साढ़े आठ बजे आई थी। उसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके गांव पहुंच गए। रात में ही एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई। फिर उन्हें पूर्ण एहतियात के साथ बरेली भेज दिया गया। इनमें एक कोरोना पॉजिटिव मरीज बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम शहडोली निवासी है। जबकि दूसरा मरीज दूंगों की रहने वाली है। ये दोनों मरीज मुंबई से लौटे अपने परिवार के संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे। इनके परिवार के एक-एक व्यक्ति 21 मई को कोरोना पॉजिटिव निकला था। जब उनकी हिस्ट्री खंगाली गई तो दूसरे दिन उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। 27 मई की रात दोनों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहडोली निवासी युवक का भाई संक्रमित निकला जबकि दूंगों निवासी युवक की भाभी पॉजिटिव पाई गई। जैसे ही रात उनकी रिपोर्ट आई कि एसडीएम बिसौली सीपी सरोज, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर और स्वास्थ्य विभाग की टीम एक-एक करके दोनों गांव पहुंच गई। दोनों मरीज होम क्वारंटीन थे। उन्हें एंबुलेंस से सीधे बरेली के बिथरी चैनपुर हॉस्पिटल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री खंगालना शुरू : बिसौली तहसील क्षेत्र में 27 मई की रात निकले दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक उनके परिवार वालों को पहले ही बता दिया गया था कि वह सावधानी बरतें। परिवार में भी दूरी बनाएं रखें, जिससे संक्रमण से बचा जा सके। हालांकि उनके परिवार पहले से होम क्वारंटीन हैं। इसके बावजूद उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed