फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people injured in a bull attack in Bilsi

Budaun News: बिल्सी में सांड़ के हमले में दो लोग हुए घायल

Sat, 08 Nov 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in a bull attack in Bilsi
सांड़ के हमले से घायल हुए प्रमोद। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी में इन दिनों सांड़ का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक सांड़ गांव के कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। बृहस्पतिवार की शाम भी सांड़ ने दो किसानों पर हमलाकर घायल कर दिया। उनका एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रमोद सागर बृहस्पतिवार की शाम अपने घेर में काम कर रहा था। इसी दौरान एक सांड़ घेर में आ गया और उन पर हमला कर दिया। उन्हें जमीन पर पटक-पटककर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने काफी मुश्किल से उसे बचाया।
विज्ञापन

इसके अलावा, गांव में ही कैलाश सागर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में सांड़ ने उन्हें भी सड़क पर पटककर घायल कर दिया। दोनों घायलों का बिल्सी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान पति राजेंद्र प्रसाद ने बताया इससे पहले सोमेंद्र और शाहबुद्दीन पर भी सांड़ हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद इसके संबंधित विभाग के अधिकारी इसको गंभीरता से नहीं ले रहे।

सांड़ के हमले से घायल हुए प्रमोद। संवाद

सांड़ के हमले से घायल हुए प्रमोद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed