फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two miscreants arrested for robbing Bareilly cloth merchant

बदायूं: बरेली के बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी से की थी लूटपाट, दो और बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने इनके पास से किया ये बरामद

Tue, 19 Apr 2022 06:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Apr 2022 06:51 PM IST
सार

बदायूं में 14 अप्रैल को बरेली हाईवे पर कपड़ा व्यापारी से लूट मामले में पुलिस ने मंगलवार को बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी राजा ठाकुर उर्फ जितेंद्र और उसके तीसरा साथी छोटू उर्फ उमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक लाख 28 हजार रुपये और एक तमंचा बरामद किया है। जबकि मामले में एक गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing Bareilly cloth merchant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बदायूं में बरेली हाईवे पर कपड़ा व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनसे एक लाख 28 हजार रुपये और तमंचा बरामद हुआ है। ये दोनों बदमाश बरेली के रहने वाले हैं, पुलिस ने इन्हें भी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बीते 14 अप्रैल को बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक तीन बाइक सवार बदमाशों ने बरेली के सिंधु नगर निवासी कपड़ा व्यापारी हिमांशु कुमार पहलजानी से साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए थे। कपड़ा व्यापारी बदायूं से पेमेंट लेकर बरेली लौट रहा था। उनकी कार मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक पहुंची थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए उनकी कार का अगला शीशा तोड़ दिया। हिमांशु और उनके ड्राइवर पर तमंचे तान दिए। उनसे साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


17 अप्रैल को पुलिस ने बदायूं में बिनावर थाना क्षेत्र के गांव बहोरपुरा निवासी धीरज उर्फ धीरू को गिरफ्तार कर लिया था। उससे एक लाख 94 हजार रुपये बरामद हुए थे। उसी दिन धीरज को जेल भेज दिया गया था। जबकि मंगलवार को बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी राजा ठाकुर उर्फ जितेंद्र और उसके तीसरा साथी छोटू उर्फ उमेश को गिरफ्तार कर लिया। छोटू भी मिर्जापुर गांव का रहने वाला है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि राजा से 82 हजार व एक तमंचा और छोटू से 46 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इनमें राजा के खिलाफ 11 और छोटू के खिलाफ तीन मामले कैंट व अन्य थानों में दर्ज बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed