Budaun News: धार्मिक कार्यक्रम में गई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़ित युवती ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। दूसरी की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी गांव में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर लौटते समय दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है, दूसरे की तलाश जारी है।
मामला 20 फरवरी का है। किशोरी का कहना है कि उसके गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। वह रात को 11 बजे घर अकेली लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसके गांव का अनुज राठौर पुत्र मेवाराम और उसका दोस्त अमन दीक्षित पुत्र प्रदीप बाइक लेकर खड़े थे। दोनों ने उसको जबरन बाइक पर बैठा लिया और जंगल में ले गए।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
अनुज उसे पकड़कर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया, जबकि अमन बाइक के पास खड़े होकर आसपास नजर बनाए रहा। आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फरार हो गए।
पीड़िता के पिता को है कैंसर
किशोरी का कहना है कि पिता को कैंसर होने के कारण वह अपना इलाज कराने अलीगढ़ गए हुए थे। इस कारण वह घटना के बारे में परिजन को नहीं बता सकी और मामले की तत्काल रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की जा सकी।
परिजनों के लौटने पर उसने सारी बात बताई। अब उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अमन दीक्षित को पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी की तलाश चल रही है।
गांव में फैली चर्चा तो दर्ज कराया मामला
यह मामला दस दिन पहले का है। जब किशोरी बुधवार को तहरीर लेकर थाने पहुंची तो पुलिस हैरान रह गई। पूछताछ में पता चला कि गांव के कुछ लोग मामला रफादफा करने की कोशिश कर रहे थे। जब यह मामला गांव में सार्वजनिक हुआ तो किशोरी ने एफआईआर दर्ज करा दी।