फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two lakh stolen in broad daylight from teacher's house in Preet Vihar Colony

प्रीत विहार कॉलोनी में शिक्षक के घर से दिनदहाड़े दो लाख की चोरी

Tue, 06 Apr 2021 05:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
Two lakh stolen in broad daylight from teacher's house in Preet Vihar Colony
बदायूं। सोमवार को सिविल लाइंस इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े शिक्षक के घर के ताले तोड़ दिए। चोर उनके घर से पचास हजार रुपये और जेवर ले गए। दोपहर में उनकी पत्नी घर पहुंचीं, तब इसके बारे में जानकारी हुई। इसके बाद शिक्षक घर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इलाके के मोहल्ला प्रीत विहार कॉलोनी निवासी त्रिभुवन सिंह राठौर पुत्र ब्रजेंद्र सिंह राठौर मूलरूप से लखनपुर गांव के निवासी हैं। वह जगत ब्लॉक क्षेत्र के मोहम्मद नगर सुलरा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। सोमवार सुबह वह घर पर ताला डालकर स्कूल चले गए। उस वक्त उनकी पत्नी गांव में थीं। जब दोपहर के समय वह शहर लौटीं और मेन गेट का दरवाजा खोलकर घर में घुसीं तो चोरी की जानकारी हुई। त्रिभुवन सिंह ने बताया कि चोरों ने मेन गेट का ताला नहीं तोड़ा था। वह पड़ोस के मकान की छत से होकर घर में दाखिल हुए। इसके बाद जीने और कमरे का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण समेत करीब दो लाख का सामान चोरी करके ले गए। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में चोरी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर के मजरा भजपुरा के प्राथमिक स्कूल से रविवार रात चोरी हो गई। सहायक अध्यापक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे वह और सहायक अध्यापक प्रशांत कुमार रस्तोगी विद्यालय पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर पता चला कि चोरों ने आंगनबाड़ी और रसोई कक्ष का ताला तोड़ लिया। चोर स्कूल से दो कुर्सियां, एक सिलिंडर, एक भगौना, एक कड़ाही और खेल का सामान चोरी कर लिया। उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस चौकी खेड़ा नवादा पहुंचकर उन्होंने मामले के संबंध में पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed