फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two lakh looted in broad daylight geezer!

दिनदहाड़े वृद्धा से दो लाख रुपये लूटे!

Wed, 07 Oct 2015 12:15 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 07 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two lakh looted in broad daylight geezer!

विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में समझौता करने मुख्यालय आ रही वृद्ध महिला ने बाइक सवार तीन लोगों ने दो लाख रुपये लूट लिए। महिला का कहना है कि उसने इनमें दो लोगों को पहचान लिया है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। पुलिस इसे पेशबंदी मान रही है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी धीरपाल के पुत्र अवनीश के खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अवनीश की मां मुन्नी देवी का कहना है कि वकील के जरिए उसने  दूसरे पक्ष से समझौते की बात कही। वह समझौते के लिए राजी हो गया। मंगलवार को  दो लाख रुपये देकर समझौता होना था। वह गांव से दो लाख रुपये ला रही थी।  रास्ते में दातागंज तिराहे के पास बाइक सवार दो लोगों ने उससे नोटों से भरा  थैला लूट लिया। मुन्नी देवी का आरोप है कि लूट में शामिल दोनों लोगों को  उसने पहचान लिया है। इनमें एक युवक उसके पुत्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाला है।
विज्ञापन

इधर, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने बताया कि मामला पेशबंदी का प्रतीत हो रहा है। फिर भी इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट  दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीसरे दिन भी हत्थे नहीं लगा ब्लाक प्रमुख
चुनावी हिंसा और हत्या का आरोप है ब्लाक प्रमुख पर
इस्लामनगर। चुनावी हिंसा और हत्या के आरोपी ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव समेत चार लोगों को पुलिस तीसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। सूत्रों की मानें तो एक सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक का ब्लाक प्रमुख को संरक्षण है। ऐसे में पुलिस उस पर हाथ नहीं डाल रही।

इस्लामनगर का मौजूदा ब्लाक प्रमुख सेहरा गांव से बीडीसी सदस्य पद का चुनाव लड़ रहा है। इसी सीट से प्रत्याशी चरनजीत सिंह पर वह नाम वापसी का दबाव बना रहा था। चरनजीत को माजुद्दीनगर के प्रधान धर्मपाल का संरक्षण था। इसी को लेकर धर्मपाल और सुरेश यादव के बीच शनिवार रात खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें मदनलाल नाम के ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव, उसका भाई उमेश यादव, बेटा दिनेश यादव और भतीजा मुकेश यादव अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed