फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two Kanwariyas from Badaun died in road accident

UP News: बदायूं के दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत, गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे दोनों दोस्त

Mon, 21 Jul 2025 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 01:43 PM IST
सार

कांवड़ लाने के लिए बाइक से हरिद्वार जा रहे बदायूं के उसावां कस्बे के दो दोस्तों की बिजनौर में डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। हादसे से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two Kanwariyas from Badaun died in road accident
रंजीत और अंकित शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के उसावां कस्बे के वार्ड एक के गूरा बाइपास निवासी अंकित शर्मा उर्फ नरेंद्र (30) पुत्र श्यामबाबू और मंगल बाजार निवासी रंजीत सिंह (25) पुत्र नेकपाल सिंह शनिवार शाम पांच बजे एक ही बाइक से हरिद्वार रवाना हुए। बिजनौर जिले के मंडावली थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर भागूवाला के पास रात करीब पौने दो बजे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


रंजीत की ससुराल हरिद्वार में ही है। तीन दिन पहले अपने ससुर नरपल से हरिद्वार पहुंचने की बात कही थी। जाते समय दोस्त अंकित को भी अपने साथ ले लिया। घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घटना में टूटे मृतक रंजीत के मोबाइल फोन का सिम निकालकर परिजनों से संपर्क किया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
गूरा बाइपास निवासी अंकित शर्मा उर्फ नरेंद्र (30) पिता के साथ कारपेंटर का काम करते थे। वहीं, मंगल बाजार के रहने वाले रंजीत सिंह (25) अपने भाइयों के साथ राजमिस्त्री का काम करते थे। अंकित के छोटे भाई अंकुल ने बताया कि रविवार सुबह चार बजे बिजनौर पुलिस ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों युवकों के परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अंकित दो भाइयों में बड़े थे। उनकी दो बेटियां मिष्ठी (8) और श्रेष्ठी (3) हैं। घटना के बाद से पत्नी नीतू का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह कई बार गश खाकर गिर गईं। वहीं, मृतक रंजीत के बड़े भाई राजेश उर्फ महाराज ने बताया तीन भाइयों में रंजीत सबसे छोटे थे। उनकी दो बेटी वैष्णवी (4) और शीतल (2) है। रंजीत की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सविता बेहोश हो गई। 

बेटे की चाहत में जल लाने गए दोनों युवक
दोनों युवकों के बेटे नहीं हैं। परिजनों के लोगों ने बताया कि बेटे की चाहत में दोनों ने हरिद्वार से जल लाकर शिव मंदिर पटना देवकली पर चढ़ाने की मनौती मानी थी। ईश्वर को न जाने क्या मंजूर था कि उनकी मनौती पूरी नहीं हुई और उनकी जीवन लीला ही समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed