{"_id":"6934047f223124084f0f0d31","slug":"two-iti-students-killed-as-vehicle-runs-over-motorcycle-on-bareilly-highway-in-budaun-2025-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में भीषण हादसा: बरेली हाईवे पर वाहन ने बाइक को रौंदा, आईटीआई के दो छात्रों की मौत, तीसरा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में भीषण हादसा: बरेली हाईवे पर वाहन ने बाइक को रौंदा, आईटीआई के दो छात्रों की मौत, तीसरा गंभीर घायल
Sat, 06 Dec 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Dec 2025 03:55 PM IST
सार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। बदायूं-बरेली हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार छात्रों को रौंद दिया। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
अंशुल और आदित्य (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं-बरेली हाईवे पर चंदन नगर खरैर गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में आईटीआई के दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक अपने कॉलेज से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसी बाइक पर सवार थे तीनों छात्र
- फोटो : संवाद
हादसे में आदित्य (19 वर्ष) और अंशुल (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों छात्र बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी के रहने वाले थे। जबकि उनके साथ बाइक पर सवार गौरव (18 वर्ष) निवासी ग्राम वृंदावन, थाना बिनावर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
यह भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: बर्बरता से पीटा गया... फेफड़े और लिवर फटे, फिर गला दबाकर मारा
यह भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: बर्बरता से पीटा गया... फेफड़े और लिवर फटे, फिर गला दबाकर मारा
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि बाइक कई मीटर तक घसीटती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाइक को टक्कर मारने वाली वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।