{"_id":"63dd5c76542cca7c4e340bf0","slug":"two-injured-in-accident-badaun-news-bly5120514149-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निर्माणाधीन पुलिया से गिरे बाइक सवार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निर्माणाधीन पुलिया से गिरे बाइक सवार, एक गंभीर
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। बदायूं-दातागंज रोड पर शुक्रवार देर शाम एक बाइक सवार दो लोग निर्माणाधीन पुलिया के नीचे जा गिरे, जबकि उनकी बाइक पुलिया के पिलर में लगी सरिया में लटक गई। हादसे में दोनों लोगों को चोटें आईं हैं। एक घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पट्टी विजा निवासी सर्वेंद्र और हर्रे नगला निवासी उसके चाचा नरेंद्र शुक्रवार देर शाम बाइक से बदायूं से लौट रहे थे। पापड़ और गनगोला के बीच एक पुलिया का निर्माण चल रहा है। अस्थायी तौर पर उसका निकास पुलिया के नीचे साइड से बना दिया गया है लेकिन दोनों बाइक सवार धोखे में सीधे चले गए और उनकी बाइक पुलिया के निर्माणाधीन पिलर पर जा गिरी।
पिलर में कई सरिया लगी थी। बाइक सरिया में फंस गई। गनीमत रही कि दोनों लोग पिलर पर नहीं गिरे। अन्यथा सरिया लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। फिर भी इस हादसे में नरेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं सर्वेंद्र को दातागंज के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।