फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two including bike rider Shikshamitra died due to Tata Magic collision

Budaun News: टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षामित्र समेत दो की मौत, दावत में जा रहे थे दोनों

Thu, 02 Feb 2023 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Feb 2023 04:31 PM IST
सार

बाइक सवार शिक्षामित्र गांव के ही एक युवक के साथ दावत खाने जा रहे थे। ततारपुर के नजदीक सामने से टाटा मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two including bike rider Shikshamitra died due to Tata Magic collision
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। गांव ततारपुर के नजदीक एक टाटा मैजिक गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए।

विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी 40 वर्षीय शिक्षामित्र विश्वपाल और 42 वर्षीय ओमवीर बाइक पर सवार होकर उसहैत के गांव मुगरे नगला दावत खाने जा रहे थे। उनकी बाइक ततारपुर के नजदीक पहुंची थी, तभी सामने से मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शिक्षामित्र ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों लोगों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed