फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two factions clashed when the dog came under the car, one broke his hand

कार के नीचे कुत्ता आने पर दो गुट भिड़े, एक का हाथ टूटा

Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two factions clashed when the dog came under the car, one broke his hand
दातागंज। समरेर गांव में कार के नीचे कुत्ता आने पर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। सिपाही और होमगार्ड के सामने ही एक व्यक्ति का हाथ तोड़ दिया गया। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी परमानंद अपनी बोलेरो कार से समरेर आए थे। बताते हैं कि खड़ी कार के नीचे एक व्यक्ति का पालतू कुत्ता घुस गया। वह गाड़ी स्टार्ट करके चल दिए तो कुत्ता निकलकर भागा। हालांकि कुत्ते के चोट नहीं आई। इसके बाद भी कुत्ते के मालिक ने हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ने पर परमानंद पुलिस चौकी पर आ गए। चौकी इंचार्ज ने उन्हें तहरीर देने को कहा। आरोप है कि चौकी से बाहर आते ही कुत्ते के मालिक और उनके परिवार वालों ने परमानंद, उनके भाई वीरेंद्र और पुत्र रविंद्र को पीटना शुरू कर दिया । हालांकि वहां पर एक सिपाही और एक होमगार्ड मौजूद था। उन्होंने बचाने का भी प्रयास किया लेकिन हमलावर नहीं माने। मारपीट में परमानंद का हाथ टूट गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ भी लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed