फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two dead bodies found in different cases could not be identified

Budaun News: अलग-अलग मामलों में मिले थे दो शव पर नहीं हो सकी पहचान

Wed, 07 Feb 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two dead bodies found in different cases could not be identified
- महिला ने आसफपुर इलाके में की थी आत्महत्या
विज्ञापन

- बिसौली इलाके में मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र में दो ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जिनमें आज तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। न तो यह पता चला कि आत्महत्या करने वाली महिला कौन थी और कहां की रहने वाली थी और न ही यह पता चला कि अतरपुरा और करखेड़ी के बीच किस युवक की हत्या हुई थी।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में आसफपुर के नजदीक 29 जनवरी की रात रेलवे लाइन पर एक महिला का शव पड़ा मिला था। उसके नजदीक में करीब डेढ़ साल का बालक पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना था कि बालक काफी तेज रो रहा था। उसके रोने की आवाज सुनकर ही तमाम लोग मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को इस संबंध में सूचना दी थी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने महिला का शव मोर्चरी में रखवा दिया था। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज बच्चा बाल सुधार गृह में पल रहा है। इधर, 72 घंटे इंतजार करने के बाद महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में बिसौली कोतवाली क्षेत्र में 21 नवंबर-23 को अतरपुरा और करखेड़ी गांव के बीच एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी किसी नुकीली चीज से गोदकर हत्या की गई थी। शुरुआती दौर में माना जा रहा था कि युवक शायद भाकियू कार्यकर्ता है लेकिन बाद में भाकियू नेताओं ने ही इस बात का खंडन कर दिया था और यह भी कहा था कि शायद युवक कहीं बाहर का रहने वाला था। उसे यहां लाकर मारा गया।

कोतवाली पुलिस ने उसके शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखकर उसकी शिनाख्त होने का इंतजार किया था लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। बाद में उसका अज्ञात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। आज भी पुलिस उसका नाम-पता तक नहीं जान पाई है। हालांकि दोनों थानों की पुलिस का दावा है कि उनकी पहचान करने की लगातार कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed