{"_id":"5e9efdcd8ebc3e90af11b771","slug":"two-children-got-burn17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के हाथ से छूटा गर्म दूध का भगौना, मासूम भाई-बहन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के हाथ से छूटा गर्म दूध का भगौना, मासूम भाई-बहन झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के नेहरू चौक इलाके में मां के हाथ से गर्म दूध का भगौना छूट गया जिससे मासूम भाई-बहन गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी छुटका की पत्नी मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर की रसोई में दूध गर्म कर रही थीं। परिवार वालों के मुताबिक उसी समय उनका ढाई वर्षीय बेटा आलिम और छह वर्षीय बेटी अक्शा नूर रसोई घर में पहुंच गई। छुटका की पत्नी ने गैस से गर्म दूध का भगौना उतारकर दूसरी जगह रखने को लिया कि अचानक उसके हाथ से भगौना छूटकर नीचे गिर गया, जिससे पूरा दूध पास में खेल रहे मासूम भाई-बहन के ऊपर गिर गया। इससे दोनों आलिम और अक्शा नूर गंभीर रूप से झुलस गए। वे दोनों बुरी तरह चीख पड़े। बच्चों की हालत देखकर घर में भी चीख पुकार मच गई। परिवार वाले उनकी हालत देखकर दंग रह गए। वे उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। इसमें आलिम की हालत ज्यादा खराब है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सक ने दोनों को वर्न वार्ड में भर्ती करा दिया है। बच्चों की हालत देखकर परिजन भी बेहद परेशान है।
विज्ञापन