फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two brothers felicitated for success in NEET and JEE.

Budaun News: नीट और जेईई में सफलता पर दो सगे भाइयों का हुआ सम्मान

Wed, 22 Jul 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two brothers felicitated for success in NEET and JEE.
अनस और अहमद रजा को सम्मानित करते बीडीवी कालेज के पदाधिकारी। संवाद
बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में नीट में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र अनस सिद्दीकी और जेईई में सफलता हासिल करने वाले उनके छोटे भाई अहमद रजा सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान के बाद अनस सिद्दीकी और अहमद रजा सिद्दीकी ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि अनस और अहमद रजा की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे पहले समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने किया। संचालन पवन शंखधार ने किया। इस दौरान एचओडी प्रदीप सक्सेना, अतुल वार्ष्णेय, गीता रानी, आरती जैन, शैफाली माहेश्वरी, माधुरी शांखी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed