फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two brothers committed suicide by consuming poison in Badaun

Budaun: कमरे में पत्नी को भाई संग देख बड़े भाई ने की आत्महत्या, छोटे ने भी जहर खाकर दे दी जान

Sun, 08 Oct 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 12:43 PM IST
सार

बदायूं के एक गांव में दो भाइयों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गांव में चर्चा है कि छोटे भाई के संबंध बड़े भाई की पत्नी से थे। शनिवार शाम बड़े भाई ने उसे पत्नी के साथ देख लिया। दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद पहले बड़े भाई ने जहर खाया, फिर छोटे ने भी आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
two brothers committed suicide by consuming poison in Badaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गांव में चर्चा है कि बड़े भाई की पत्नी के साथ छोटे भाई के संबंध थे। शनिवार रात बड़ा भाई काम करके घर लौटा था। तभी उसने कमरे में छोटे भाई को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे घर में जमकर विवाद हुआ। 

विज्ञापन


इसके बाद बड़े भाई ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके तीन घंटे बाद छोटे भाई ने भी जहर खा लिया। परिवार वाले उसे भी जिला अस्पताल ले गए लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sukhjeet Murder: इंग्लैंड में बना रिश्ता, दुबई में साजिश, शाहजहांपुर में कत्ल; लव मैरिज से मर्डर तक पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए रविवार तड़के ही दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना तक नहीं दी है। सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि इस घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। मामले के बारे में पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed