फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bighas of land got freed in Harharpur

हरहरपुर में दो बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Sat, 16 Apr 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two bighas of land got freed in Harharpur
कुंवरगांव। योगी सरकार द्वारा सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी ने करीब दो बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। गांव के लोगों ने कंडे और कई स्थानों पर घूरे डाल रखे थे।
विज्ञापन

सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का सिलसिला लगातार जारी है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए कब्जे को स्वयं हटाने के प्रशासन द्वारा फरमान जारी किए गए थे। बावजूद इसके प्रभावशाली बाज नहीं आ रहे थे। शुक्रवार को गांव हरहरपुर में ग्राम पंचायत की करीब दो बीघा जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से मुक्त कराया गया। ग्राम विकास अधिकारी पारुल देवी और हल्का लेखपाल कमल कुमार सिंह, प्रधान रामेश्वर को लेकर पहुंचे। कुछ लोगों ने स्वयं ही कब्जा हटा लिया, जबकि कुछ का कब्जा जेसीबी की मदद से हटा दिया गया। लेखपाल और ग्राम विकास अधिकारी ने भविष्य में जमीन पर किसी तरह का कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान रामेश्वर ने बताया इस खाली जमीन पर खेल का मैदान बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed