{"_id":"60db743d8ebc3e7ce75b8655","slug":"two-arrested-with-four-stolen-bikes-badaun-news-bly4515045149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की चार बाइकों के साथ दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की चार बाइकों के साथ दो को दबोचा
विज्ञापन
बिल्सी। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनसे चार चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि नगर के दीननगर शेखपुर चौराहा पर कस्बा प्रभारी दरोगा कृष्णपाल पुलिस फोर्स के साथ सोमवार रात वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति आए। उनकी बाइक पर लगी नंबर प्लेट गलत तरीके से लगी होने पर शक हुआ तो रोककर पूछताछ की गई। शुरू में आनाकानी के बाद उन्होंने तीन चोरी की बाइक बिल्सी गल्ला मंडी में खड़े होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर वहां दबिश दी तो उनका एक साथी भागने में सफल रहा। जबकि वहां से तीन चोरी की बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में उनकी पहचान जतिन निवासी मियांपुर देवराज थाना इस्लामनगर, और रईस अहमद निवासी मोहल्ला नंबर आठ साहबगंज थाना बिल्सी के रूप में हुई। बताया कि फरार आरोपी अमजद मिस्त्री निवासी रुदायन थाना इस्लामनगर है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।