फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two arrested for making fake Aadhaar cards in Wazirganj, report filed

Budaun News: वजीरगंज में फर्जी आधार कार्ड बनाते दो गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 12 May 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for making fake Aadhaar cards in Wazirganj, report filed
- लैपटॉप, प्रिंटर और फर्जी आधार कार्ड बरामद, सैदपुर में एक कमरे में बना रहे थे
विज्ञापन

- भाजपाइयों ने कमरा घेरकर पुलिस को दी सूचना, फर्जी मतदान कराने की थी मंशा
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज/सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर में दो लोग फर्जी आधार कार्ड बनाते पकड़े गए हैं। उनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर और फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बृहस्पतिवार दोपहर कुछ भाजपा नेताओं को पता चला कि सैदपुर में फर्जी मतदान कराने के लिए जाली आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने उस स्थान को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक कमरे से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और कई फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

ये फर्जी आधार कार्ड मतदान कराने में प्रयोग किए जा रहे थे। पकड़े गए दोनों लोगों ने पूछताछ में अपने नाम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी इमरान और मोहम्मद फैज बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी हलचल
----------------
खाकी के सामने ठंडा पड़ा रहा सेल्फी प्वाइंट
अलापुर। इस चुनाव में प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में एक पिंक बूथ बनाया गया था। उस पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया लेकिन उसहैत के पिंक बूथ पर पुलिस ने मोबाइल ही अंदर ले जाने नहीं दिया। इससे सेल्फी प्वाइंट सूना पड़ा रहा। कहीं धूप से बचने तक के इंतजाम नहीं किए गए थे। संवाद

महिला प्रत्याशियों के बीच हुई नोकझोंक
बदायूं। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर वार्ड 16 की महिला प्रत्याशियों के बीच में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को केंद्र से बाहर निकाला। साथी पुलिस दोनों प्रत्याशियों के पतियों को पकड़कर थाने ले गई। संवाद


दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक
बदायूं। शहर के विजय नगर कॉलोनी में दो प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच में नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ता देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला शांत कराया। साथ ही वहां पर दो सिपाहियों को तैनात कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed