फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Twice in 15 days Has broken broomstick

15 दिन में दो बार टूट चुका है नाला

Fri, 01 May 2015 07:27 PM IST
Vjirganj
Vjirganj Updated Fri, 01 May 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धांधली की जा रही है। इनमें खुलेआम मानकों की अनदेखी कर बेहद घटिया स्तर की सामग्री लगाए जाने आरोप है। लोगों का कहना है कि होली चौक पर लगभग एक माह पहले 17 लाख की लागत से बना नाला एक पखवारे में दो बार धराशायी हो चुका है। नगर पंचायत फिर भी इस पर पर्दा डालने पर जुटा हुआ है।

विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 11 में होली चौक पर आदर्श नगर योजना में नगर पंचायत द्वारा एक माह पहले लगभग 120 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया गया था। निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानकों को दरकिनार कर न सिर्फ पीला ईंटों का प्रयोग किया गया, बल्कि सीमेंट भी नाममात्र को लगाया है। लोगों ने बताया कि निर्माण के 15 दिन बाद ही लगभग 40 मीटर नाला बैठ गया। शिकायत पर ठेकेदार ने इसकी मरम्मत करा दी।
विज्ञापन

मरम्मत के दो दिन बाद ही उसके पास से ही लगभग 30 मीटर नाला फि र से धराशायी हो गया। मात्र 15 दिनों में दो बार नाला टूटने से निर्माण की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। इससे मोहल्ले वालों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा नाला धंसने की फि लहाल कोई जानकारी नहीं है। पहली बार नाला ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से टूटा था, जिसे सही करा दिया गया था। अगर नाला फिर टूटा है, तो उसकी जांच करा कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ  कार्यवाही की जाएगी।
-मुकेश शर्मा, अधिशासी अधिकारी, वजीरगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed