फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trucks rural brushes death, DM car gherry

ट्रकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत, डीएम की कार घेरी

Sat, 23 May 2015 11:43 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 23 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास ट्रकों की भिड़ंत में ग्रामीण की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब तीन घंटे तक हाईवे जाम रहा। गुस्साए लोगों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाने की कोशिश करते रहे। ग्रामीणों ने हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रालियां आड़ी-तिरछी खड़ी कर दी थीं। महिलाओं ने शव रोड पर रख दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने डीएम की कार को घेर लिया। कई वाहनों पर पथराव भी किया। डीएम की कार पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। तब तक उनकी कार मौके से निगल गई। तीन घंटे के बाद पुलिस शव हटवा कर हाईवे पर यातायात सामान्य कर सकी।
विज्ञापन

कादरचौक थाने के गांव लोकी नगला निवासी वीरेंद्र (32) पुत्र मथुरा प्रसाद ने नलकूप का कनेक्शन लिया था। शनिवार को वह सालारपुर स्थित बिजली विभाग के गोदाम आए थे। वीरेंद्र टेंपो से वापस गांव लौट रहा था। दोपहर 12 बजे बरेली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक ट्रक बैक हो रहा था। उसे पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। घबरा कर वीरेंद्र टेंपो से उतर गया। वह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया। हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत से जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने पहुंच कर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर लोकी नगला से वीरेंद्र के परिवार वाले और सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रलियों से पहुंच गए। यह लोग जिला अस्पताल से शव उठाकर ले गए। शव को घटना स्थल पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। हाईवे पर जाम के दौरान बिसौली से लौट रहे डीएम के काफिले को भी ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान कई वाहनों पर पथराव किया। डीएम की कार पर भी पत्थर फेंके गए। डीएम का काफिला दूसरे मार्ग से निकल गया। घटना के मद्देनजर पुलिस को मामूली बल प्रयोग भी करना पड़ा। बाद में स्थिति शांत हुई। सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव और कोतवाली पुलिस तीन घंटे बाद जाम खुलवा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर उपद्रव जैसी स्थिति, पुलिस बैकफुट पर
आड़े-तिरहे खड़े किए ट्रैक्टर-ट्राली, पब्लिक हलकान
बदायूं। हादसे के बाद हाईवे पर उपद्रव जैसी स्थिति रही। ट्रैक्टर-ट्रालियों से वीरेंद्र गांव के गांव से आए सैकड़ों लोगों हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रालियों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया। इससे पब्लिक हलकान रही। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ था। दो ट्रक भिडने से हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। घायल वीरेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
हादसे के बाद करीब दो घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। शाम चार बजे वीरेंद्र की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। खबर मिलने पर लोकी नगला से सैकड़ों लोग बदायूं पहुंच गए थे। जिला अस्पताल से वीरेंद्र का शव लेकर ग्रामीण और परिवार वाले सीधे घटना स्थल पहुंचे। यहां हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव फोर्स के साथ गुस्साए लोगों को शांत कराते रहे बावजूद इसके ढाई घंटे तक हाईवे जाम रहा। सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

हाईवे पर अतिक्रमण ने बना दिया एक्सीडेंट प्वाइंट
हाईवे के दोनों ओर अतिक्रमण को लगातार नजरअंदाज करना भारी पड़ रहा है। बरेली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास अतिक्रमण से हाईवे पर एक्सीडेंट प्वाइंट बन गया है। पिछले सप्ताह भी यहां हादसे में एक जान गई थी। गौर करें तो चार महीने में यहां पांच लोगों की मौतें हो चुकी हैं। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
बरेली-मथुरा हाईवे पर खेड़ा नवादा से दातागंज चुंगी तक दोनों ओर भयंकर अतिक्रमण है। हाईवे किनारे ट्राली और मेंथा प्लांट के बनाने के कारखाने चल रहे हैं। बार-बार हादसों के बाद भी नगर पालिका सबक नहीं ले रही। मुख्य रोड पर अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम लगा रहता है। आला अधिकारियों का हर रोज यहां से गुजरना होता है। वह भी अतिक्रमण को नजरअंदाज कर देते हैं। नतीजा सामने है, अक्सर हादसों में लोगों की मौत हो रही है। घंटों हाईवे जाम होना यहां आम बात हो गई है।

हाईवे पर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शहर में अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है।-विजय बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट


हादसे में पीडब्लूडी कर्मचारी की मौत
बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पर पीडब्लूडी कर्मचारी की मौत हो गई। बिनावर थाने के गांव रहमा निवासी मोर सिंह (40) पुत्र सोनपाल पीडब्लूडी में कर्मचारी हैं। शुक्रवार रात वह बदायूं से अपने गांव जा रहे थे। बरेली रोड पर मलगांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, एक मरा
इस्लामनगर। बिल्सी-बदायूं रोड पर रोडवेज बस ने बाइक रौंद दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। इस्लामनगर थाने के गांव सुंदरनगर निवासी उमेश (22) पुत्र गोपी बाइक से इस्लामनगर जा रहे थे। उनके साथ गांव का ही गंगाराम (19) पुत्र तेजराम था। रास्ते में गांव के पास उनकी बाइक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में उमेश की मौत हो गई और गंगाराम घायल हो गए। चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हंगामे की भेट चढ़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान
बदायूं। शहर में शनिवार से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान हंगामे की भेड़ चढ़ गया। कचहरी के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान टेलीफोन एक्सचेंज के सामने जाम लगने की सूचना पुलिस। पुलिस फोर्स को मौके पर भेज दिया गया। इससे पहले दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चल सका।


कब्रिस्तान भी हुआ क्षतिग्रस्त
बदायूं। आपसे में भिडने के बाद एक ट्रक पास में ही स्थित कब्रिस्तान में घुस गया। इससे कब्रिस्तान की बाउंड्री टूट गई। कुछ कब्रें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसको लेकर पुलिस को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। हालांकि स्थिति पूरी तरह से काबू में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed