{"_id":"7ac9417300ba995519a7448cff465a3d","slug":"transfarmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में लगायी आग से जला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े में लगायी आग से जला ट्रांसफार्मर
बदायूं।
Updated Sat, 13 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई सराय में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया है। ट्रांसफार्मर में आग पास ही लगे कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से लगी। थोड़ी सी असावधानी से बिजली विभाग को करीब ढाई लाख की संपत्ति का नुकसान पहुंचा है। एसडीओ छैल बिहारी ने इस संबंध में जहां नागरिकों को सजग किया है वहीं नगर पालिका परिषद को उन्होंने इस संबंध में पत्र लिखा है।
शुक्रवार को सुबह नई सराय में उस जगह कूड़े के ढेर में कुछ लोगों ने आग लगा दी जो 400 केवीए के पास में ही था। आग से ट्रांसफार्मर की केबिल और फिर पूरा ट्रांसफार्मर ही जल उठा। ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना भी मोहल्ले वालों ने बिजली विभाग को नहीं दी। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब ढाई लाख की संपत्ति नष्ट हुई है। यही नहीं नई सराय से जुड़े आसपास के मोहल्लों की बिजली गुल हो गई है। खबर लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने का प्रयास चल रहा है।