{"_id":"e32e922d4d9e6f51e2b2bfef4a7f8a55","slug":"trainee-teacher-recruitment-tomorrow-will-be-the-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कल तक होगी सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कल तक होगी सूची जारी
badaun
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के दूसरे चरण की सूची जारी होने में फिर अटकले लग गई है। डायट की माने तो दूसरी कटऑफ अब तीन फरवरी को जारी की जाएगी। हालांकि पहले डायट ने यह सूची रविवार को जारी करने की बात कहीं थी लेकिन शाम तक सूची जारी नहीं की गई। इधर, बीएसए दफ्तर भी सूची के इंतजार में है।
गौरतलब है कि 20 फरवरी को पहली सूची जारी कर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराते हुए नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। यह प्रोसेस तीन दिन तक चलता रहा। चूंकि 27 फरवरी तक पहली सूची के अभ्यर्थियों को ज्वाइन करना था। लिहाजा इसे देखते हुए कार्य किया गया। वहीं दूसरे चरण की कटऑफ को जारी करने में डायट संस्थान ने उतनी ही देरी लगा दी। डायट की माने तो यह सूची 29 जनवरी को जारी की जानी थी लेकिन नहीं की गई। डायट के लोगों ने बताया कि सूची को बारीकी से देखा जा रहा है ताकि चयन करने में किसी प्रकार की कोई खामी न रह जाए। वहीं अब डायट ने यह सूची तीन फरवरी तक जारी करने की बात कहीं है। डायट प्रवक्ता नवेद खां ने बताया कि सूची को सहीं से देखा जा रहा है। चयनित हुए अभ्यर्थियों का दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की कोई खामी न रहने पाए। बताया कि पहली सूची जारी करने के दौरान प्रदेश भर में कई अभ्यर्थी फर्जी पाए गए थे। इसमें जिले के भी शामिल थे। लिहाजा सतर्कता बरती गई है। मंगलवार तक सूची जारी कर अनुमोदन कराने के उपरांत बीएसए कार्यालय को दे दी जाएगी।